रायपुर: रायपुर के डब्ल्यूआरएस और रावणभाठा मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दहन किया गया। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट के पुतले का भी दहन किया गया।
इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में 60 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का दहन किया गया।

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाठा में जबलपुर की टीम के द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। वही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के पुतले भी धु-धु कर जले।
बीटीआई ग्राउंड में भव्य आतिशबाज़ी
खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही बलौदाबाजार की टीम द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई।
छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 45 फीट रावण का पुतला जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। कोलकाता के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी की गई। छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।
