Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2024
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल, 21 अक्टूबर 2024

Nkc News Desk October 20, 2024

आज  21 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज अमृत सिद्धि योग, वरीयान योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वाले लंबित कार्यों को पूरा करने में तत्पर रहेंगे और सिंह राशि वालों को त्योहार की वजह से अच्छा धन लाभ होगा। वहीं मकर राशि वाले व्यापारी उधार माल देने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने लिए जो भी सपने देखे हैं, आज आप उन्हें पूरा होते देखेंगे और मेहनत भी करेंगे। आज आपको खान-पान को लेकर भी सावधान रहना होगा अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। नौकरी में आज आपको जिम्मेदारी से काम करना होगा, नहीं तो अधिकारियों से काम को लेकर अनबन होने की आशंका बन रही है। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लव पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज बड़े बुजुर्गों की वजह से समाप्त हो जाएगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों को आज काफी मेहनत के बाद रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और बिजनस विस्तार की योजना भी बनाएंगे। आज आप कोई नई संपत्ति खरीद सकेंगे, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आर्थिक कारणों से या घर में किसी नुकसान के कारण आज परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है। नौकरी करने वालों के आज सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और जल्द कार्य पूरे भी करेंगे। शाम का समय माता-पिता की सेवा में बिताएंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों में सोमवार के दिन नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार का कोई सदस्य यात्रा या नौकरी की वजह से घर से बाहर जा सकता है। सामाजिक कार्यों में समय निकालना पड़ सकता है, जिससे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। जिससे आप खुश रहेंगे और अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में भाई व दोस्तों के सहयोग से कुछ लाभ मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए आज आपको थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कुछ बेहतरीन मौके मिलेंगे, जिसका वे भविष्य में भरपूर फायदा उठा सकेंगे। अगर आज आपको कोई भी निर्णय लेना हो तो बहुत सोच-समझकर लें। सायंकाल के समय परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आज आप मन की बात किसी को बताएंगे तो वह आपके बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेगा। आज आप अपने लिए समय निकालकर शॉपिंग करने जा सकते हैं। व्यापार व दुकानदार करने वालों को त्योहार की वजह से अच्छा लाभ होगा और धन कोष में भी वृद्धि होगी। परिवार के छोटे बच्चों के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति के होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम के समय आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे बचना होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को आज अच्छा लाभ होने की उम्मीद बन रही है और कारोबार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ कोई मतभेद चल रहा था, तो आज उनके साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। कार्यस्थल पर केवल आर्थिक लाभ पाने के उद्देश्य से काम ना करें, नई नई चीजें जानने का मौका मिलेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप आज कोई संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। संतान के विवाह में आ रही रुकावट आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज धन संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको मिल सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाएंगे। लव लाइफ में आज आपको किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है। खुद का बिजनस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और सरकारी योजना का लाभ भी मिलेगा। शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य आज कुछ नरम रह सकता है और शारीरिक क्षमता में भी कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे आपको फायदा होगा। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा। आज आपको संतान या परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिस पर आपको सोच-विचार कर काम करना चाहिए। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर सुनने को नहीं मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

धनु राशिफल
धनु राशि वाले आज हर परिस्थितियों पर आसानी से विजय पा लेंगे और परिजनों को आसानी से मना सकेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। अगर आज आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो उसमें देरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा और करियर में स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

मकर राशिफल
मकर राशि वाले आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, वापस मिलने की संभावना कम है। नौकरी में माहौल आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसका आप लाभ भी उठाएंगे। आज आपको कोई भी नया काम करने या कहीं निवेश करने से बचना चाहिए, नहीं तो आप बड़े नुकसान में फंस सकते है। व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा होगा लेकिन उधार माल देने से बचें। बच्चों के किसी काम की वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए परिस्थितियां आज आपके पक्ष में नजर आएंगी, जिसके कारण आपको नए स्रोतों से भी लाभ होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी, इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। दोपहर बाद आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम के समय धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

मीन राशिफल
मीन राशि वाले आज जिस भी कार्य में मेहनत करेंगे, उसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार भी रहेगा। दोस्तों की मदद से आज कोई व्यापारिक डील फाइनल कर लेंगे, जिससे बिजनस को नई गति मिलेगी। पारिवारिक बिजनस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा नुकसान हो सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिलेगा। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत में बिताएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

Tags: 21 अक्टूबर 2024 आज का राशिफल

Continue Reading

Previous: हॉस्पिटल बेचकर फरार डॉक्टर गिरफ्तार
Next: दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस चुनाव समिति ने तय किए प्रत्याशियों के नाम, जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

Related Stories

आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.