

रायपुर/दंतेवाड़ा. 22 अक्टबूर को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में पोस्टेड डॉ गीता नेताम ने 20 मरीजों की आंखों का मोतियाबिंद आपरेशन किया था। मोतियाबिंद आपरेशन के बाद 10 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में दंतेवाड़ा के सरकारी डॉक्टर्स ने मरीजों को 24 अक्टूबर को रायपुर के अंबेडकर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। अब प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सर्जरी करने वाली डॉक्टर गीता नेताम को सस्पेंड कर दिया गया है।
2011 में भी गलत इलाज से 40 से ज्यादा लोगों की रोशनी चली गई थी।
