Raipur. दिवाली पर पूरा शहर दीपों से रोशन नजर आता है. हर तरफ खुशी और उल्लास का माहौल होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक को सालभर इस त्योहार का इंतजार होता है. इस त्योहार को मनाने की तैयारियों हफ्तों पहले से होने लगती हैं. घरों की सफाई से लेकर सजावट और रंग-बिरंगी लड़ियां सजाने का साथ ही एक से बढ़कर एक पकवान घर लाए जाते हैं. इस साल 31 अक्टूबर, गुरुवार के दिन दिवाली मनाई जा रही है. दिवाली की शाम मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन करके घर-परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है. दिवाली पर सभी को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं. NKC NEWS की ओर से सभी को दीपोत्सव की अनेक शुभकामनाएं

