Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छग में दिखे दक्षिण पूर्व एशिया के दुर्लभ पक्षी…कचरा साफ करने में करते हैं मदद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छग में दिखे दक्षिण पूर्व एशिया के दुर्लभ पक्षी…कचरा साफ करने में करते हैं मदद

Nkc News Desk October 31, 2024

खैरागढ़. दुनियाभर में पक्षियों की लगभग 11 हजार प्रजातियां हैं. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे पक्षी के बारे में, जो प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण काम करता है. हम बात कर रहे हैं लेसर एडजूटेंट स्ट्रॉक ( पक्षी की. ये काफी दुर्लभ प्रजाति के पक्षी होते हैं जो प्राकृतिक कचरे को साफ करने का काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले के नवापारा खुर्द गांव के किसान ठाकुर सिंह का आंगन इन दिनों इस दुर्लभ लेसर एडजूटेंट स्ट्रॉक का प्रिय ठिकाना बना हुआ है.

बता दें Lesser Adjutant Stork पक्षी मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के दलदली क्षेत्रों और आर्द्रभूमि में पाए जाते हैं. ये मछलियों के साथ मरे हुए छोटे जानवरों को खाकर पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, इसलिए इन्हें प्राकृतिक “कचरा-सफाई पक्षी” भी कहा जाता है. घटती संख्या के कारण इसे IUCN की “vulnerable” मतलब असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है, और इसके संरक्षण के लिए प्रयास जारी हैं.

15 साल से किसान के आंगन में है बसेरा
पिछले 15 साल से ये संरक्षित पक्षी ठाकुर सिंह के आंगन में लगे पेड़ो पर अपना घोंसला बना रहे हैं. ठाकुर सिंह और गांव के लोग न केवल इनका ख्याल रखते हैं, बल्कि शिकारियों से भी इनका बचाव करते हैं. सेमर के फल से मिलने वाले हजारों का लाभ भी ठाकुर सिंह खुशी-खुशी इन पक्षियों के लिए छोड़ देते हैं,पर्यावरण के लिए इनका ये प्रेम बहुत ही सराहनीय है.

छत्तीसगढ़ में पहली बार 2018 में ए एम के भरोस और डी. दीवान ने इस दुर्लभ पक्षी के इस गांव में निवास पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें पाया गया कि ठाकुर सिंह के आंगन के बरगद के पेड़ पर चार घोंसले बने थे. अब 2024 में एक नई रिपोर्ट, जो कि एंबिएंट साइंस में प्रतीक ठाकुर, रवि नायडू, डॉ. हिमांशु गुप्ता और ए एम के भरोस द्वारा प्रकाशित हुई, इसमें एक और चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है. अब ये स्ट्रॉक पक्षी और चमगादड़ (Indian Flying Fox) एक ही पेड़ पर बसेरा कर रहे हैं. पेड़ के ऊपरी हिस्से में स्ट्रॉक ने अपना घोंसला बना रखा है, और नीचे की ओर चमगादड़ों का निवास है. यह दृश्य पक्षी प्रेमियों और वैज्ञानिकों को बेहद रोमांचित कर रहा है.

नए अध्ययन का चौंकाने वाला तथ्य
रिसर्च करने वाले लेखकों का मानना है कि इन दोनों प्रजातियों का एक ही पेड़ पर रहवास दोनों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव डाल सकता है. इस स्थिति के गहरे वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है ताकि इस असामान्य मेलजोल के कारण और प्रभाव समझे जा सकें.

पक्षियों की संख्या में आई गिरावट
इस क्षेत्र में लेसर एडजूटेंट स्ट्रॉक के घोंसलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है. जहां 2017 में इनकी संख्या 5 थी, वहीं 2022 से 2024 तक यह घटकर दो पर आ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये पक्षी हर कुछ वर्षों में अपने घोंसले की जगह बदल लेते हैं, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में सर्वेक्षण की आवश्यकता है ताकि इन संरक्षित पक्षियों को ट्रैक कर उनकी देखभाल की जा सके.

प्रकृति को लेकर गांव का बड़ा संदेश
छत्तीसगढ़ का यह छोटा गाँव आज एक बड़ा संदेश दे रहा है. प्राकृतिक संसाधनों को त्याग कर इन अनमोल पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना देना, इंसान और प्रकृति के बीच की मजबूत साझेदारी का प्रतीक बन गया है. इस अध्ययन में छत्तीसगढ़ में एक अनोखा दृश्य देखा गया, दुर्लभ लेसर एडजूटेंट स्टॉर्क और चमगादड़(Indian Flying Fox) एक ही पेड़ पर रह रहे हैं. पिछले 15 सालों से ठाकुर सिंह के आँगन में ही ये पक्षी अपना घोंसला बना रहे हैं, और हाल ही में इस आँगन में 250 से ज्यादा चमगादड़ भी रहने लगे हैं. यह रहवास खास है, क्योंकि ये दोनों प्रजातियां आमतौर पर अलग-अलग रहती हैं. चमगादड़ की नियमित उड़ान व्यवहार इन पक्षियों के घोंसले की सुरक्षा में मददगार हो सकता है. शोधकर्ता मानते हैं कि इनके साथ रहने के फायदे और नुकसान को समझने के लिए आगे और अध्ययन करना जरूरी है.

Tags: कचरा साफ छग दक्षिण पूर्व एशिया दुर्लभ पक्षी

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा नया सिलेबस 
Next: दिवाली: लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त

Related Stories

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

Recent Posts

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.