रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 4 नवंबर से 6 नवंबर तक किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के अति विशिष्ट छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. यहां आप कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकते है.

