Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • डीएमएफ के कार्यों में सिंचाई विभाग ने किया फर्जीवाड़ा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डीएमएफ के कार्यों में सिंचाई विभाग ने किया फर्जीवाड़ा

Nkc News Desk November 8, 2024

जगदलपुर: बस्तर संभाग सहित प्रदेश के दर्जनभर जिलों में डीएमएफ की राशि के हुए दुरुपयोग और घोटाले की जांच ईडी और एसीबी कर रही है पर इस मामले में कतिपय अफसरों की स्वेच्छाचारिता के चलते डीएमएफ में अनियमितता की शिकायतें थमती नजर नहीं आ रही है।
खबर है कि बस्तर जिले में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री के जुगाड़ के कारण प्रशासन ने वर्ष 2024 में जिले को प्राप्त कुल आबंटन की 20 फीसदी से अधिक की राशि मनमानी तरीके से सिंचाई विभाग को आबंटित कर दी है। जबकि जिले में दो दर्जन ऐसे सरकारी विभाग भी है जिन्हें डीएमएफ मद से राशि की सर्वाधिक आवश्यकता थी उन्हें प्रशासन ने बैरंग लौटा दिया। सिंचाई विभाग ने डीएमएफ के निर्माण कार्यों में प्राक्कलन के साथ साथ टेंडर में भी काफी अनियमितताएं की है।
इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग अब उठने लगी है। गौरतलब है कि वर्तमान में जगदलपुर में सिंचाई विभाग पदस्थ ईई पूर्व में अपने अंबिकापुर में पदस्थापना के दौरान भी वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित हो चुके है। अब उन्होंने फिर से पुरानी कार्यप्रणाली के आधार पर बस्तर में भी अपनी फील्डिंग शुरू कर दी है।
दो दर्जन विभागों को कोई आबंटन नहीं
जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रही अनियमितता, अफसर खामोश
डीएमएफ मामले में प्रदेश भर में ईडी और एसीबी की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई और बस्तर में भी शुरू हो गया नया खेल
वित्तीय अनियमिता के आरोप में अंबिकापुर में निलंबित हुआ सिंचाई अफसर अब बहाल होकर नई पारी खेलने की तैयारी में
वर्ष 2024 में विभाग को डीएमफ से मिली राशि
क्र . कार्य का नाम – राशि
बड़े पाराकोट एवं मिचनार स्टॉप डेम निर्माण कार्य – 4.60 करोड़
चित्रकोट में ग्लास स्काईवॉक निर्माण – 5.60 करोड़
चित्रकोट में पार्क का निर्माण – 2.60 करोड़
कोसारटेडा में बैबू रिसार्ट निर्माण – 3.50 करोड़
बकावंड में सामूहिक उद्वहन सिंचाई योजना रिपेयरिंग – 2.80 करोड़
पार्क और रिसॉर्ट निर्माण की एजेंसी भी सिंचाई विभाग को बनाया
चित्रकोट में पर्यटन के लगभग आठ करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज स्काई वॉक और पार्क के निर्माण के लिए लोनिवि को एजेंसी न बनाकर सिंचाई विभाग से काम करवाया जा रहा है इसी तरह कोसारटेडा में बांस से बनने वाले रिसॉर्ट की भी जिमेदारी इसी विभाग को मिली है जबकि इन दोनों कार्यों में विभाग के अफसरों की कोई विशेषज्ञता नहीं है। सिंचाई विभाग के अफसर ने अपने ही खास व्यक्ति को इन कार्यों का टेंडर दिलवाया है ताकि इस कार्य में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा सके।
विभागीय बजट उपलब्ध लेकिन निर्माण डीएमएफ से
बस्तर सर्किल में विभिन्न नदियों और नालों में सौ से अधिक एनीकेट और स्टॉपडेम निर्माण का प्रस्ताव सिंचाई विभाग को भेजा गया है इनमें से लगभग तीस से अधिक निर्माण कार्यों को मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में इन कार्यों को डीएमएफ से स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए थी। लेकिन प्रशासन को गुमराह कर सिंचाई विभाग के अफसर ने न सिर्फ कार्यों को मंजूरी दिलाई बल्कि एस्टीमेट में भी बड़ा खेल कर कुछ निर्माण को दोगुना तो कुछ को तीन गुना बढ़ा दिया गया है। नियमविरुद्ध तरीके से एक निर्माण के लिए अलग-अलग राशि के दो-दो इस्टीमेट बनाकर उनको तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।
गैर खनिज प्रभावित इलाकों में खर्च की जा रही राशि
डीएमएफ के नियमों में परिवर्तन हुआ है जिसके मुताबिक खनिज प्रभावित इलाकों में ही डीएमएफ की राशि खर्च की जानी चाहिए।बस्तर संभाग में सर्वाधिक डीएमएफ की राशि दंतेवाडा जिले को मिलती है इस मामले में बस्तर संभाग के सभी जिलों को पहले प्रभावित मान कर आनुपातिक आबंटन अन्य जिलों को भी दिया जाता है पुराने नियमों के तहत जगदलपुर जिले को लगभग पंद्रह फीसदी राशि आबंटित होती थी। लेकिन अब नए नियमों के मुताबिक अब आबंटन रुक गया है पुरानी राशि का अफसर मनमानी बंदरबाट कर इसके माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है। जिला निर्माण समिति के माध्यम से टेंडर मैनेज करने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के नाक के नीचे ही इस सिंचाई विभाग के अफसर फर्जीवाड़ा कर रहे है।

Tags: डीएमएफ फर्जीवाड़ा सिंचाई विभाग

Continue Reading

Previous: CJI चंद्रचूड़ ने अपनी फेयरवेल स्पीच में मांगी माफी
Next: आज की तिथि (नवम्बर 09, 2024)

Related Stories

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026

Recent Posts

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.