Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान खेमराज पटेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान खेमराज पटेल

Nkc News Desk November 9, 2024

सारंगढ़ बिलाईगढ़। विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने वाले और खेती में आधुनिक सोच तथा रिस्क लेने की प्रवृति ने किसान खेमराज पटेल को कृषि क्षेत्र में डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार दिलाया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य अंतर्गत ग्राम गंधराचुंआ नवाडीह के 73 वर्ष के खेमराज पटेल की खेती के प्रति जूनून आज भी देखते बनती है। इनकी खेती के प्रति वैज्ञानिक सोच ही इन्हे कृषि क्षेत्र में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल रामेन डेका,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिह के द्वारा 6 नवम्बर को राज्य उत्सव के दौरान रायपुर पर कृषि क्षेत्र में डा. खूबचंद बघेल कृषि रत्न दिया गया। पुरूस्कार मिलने से अपने गांव की माटी से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को गौरवान्वित करने से क्षेत्र में खुशी का आलम है।

डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान खेमराज पटेल | Farmer Khemraj Patel honored with Dr. Khubchand Baghel Krishi Ratna Award | डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न ...

महज 900 जनसंख्या वाले गंधराचुंआ नावाडीह गांव वाले इस गांव खेमराज का जन्म 1 नवम्बर 1951 में हुआ था। 8 वीं तक पढ़ाई करने के बाद परिवार वालों के साथ खेत जाते थे। पर पिता को अचानक किटनी में प्राब्लम आने के बाद खेती का सारा भार इनके ऊपर आ गया। 1970 से इन्होने अपने बलबुते धान की खेती शुरू कर दी। जमीन कम होने एवं कृषि संधाधन की कमी होने के वाबजूद खेती में जी तोड़ मेहनत करने लगे। उस दौरान ये मोखरा, भादो,काकर, मासुरी, दु बराज नस्ल की धान की खेती से शुरूवात की। उत्पादन भी महज 12 से 15 क्विंटल होता था। जो भी कमाई होती पिता के बिमारी एवं घर खर्च में खत्म हो जाता था। पर इन्होने हिम्मत नही हारी 1990 में बैंक से कर्ज लेकर एरिया एवं गांव में प्रथम टीवबेल खुदाई कराकर एवं 1993 में ट्रेक्टर खरीदकर धान के साथ-साथ सफरी नस्ल धान की शुरूवात की इसमें उत्पादन भी 20 क्विंटल आने लगा। वहीं रवि फसल में धान के अलावा उड़द, मुंग, सरसो की खेती होने लगी। 2001 में गेंहुं का अतिरिक्त फसल लेने लगे। इससे खेती में संपन्नता आने लगी। 2011 में 25 लाख का कृषि यंत्र खरीद कर आधुनिक खेती शुरूवात करने के बाद खेती से घर में संपन्नता आने लगी। आज ये धान, सब्जी खेती के अलावा बकरी पालन से मछली पालन से भी अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। खेती में अलग-अलग प्रयोग करने सोच खेमराज का हमेशा से रहा है। इनकी सोच का यही नतीजा था कि असंभव सा लगने वाली केले की खेती में भी इन्होने हाथ अजमाया। 2018 से 4 वर्ष तक इसका सफल उत्पादन कर हर साल 15 लाख तक की कमाई करने लगे। जिस कारण 13 जनवरी 2020 को प्रकृति कि ओर सोसायटी एवं उघानिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय फल फुल, सब्जी प्रदर्शनी में इनके केले को छत्तीसगढ़ में प्रथम पुरूस्कार मिलने पर इनकी चर्चा दूर दूर तक होने लगी।

कलेक्टर सारंगढ़ में इनके द्वारा प्रथम केले की खेती को देखेने दूर-दराज के किसान आने लगे। और इसकी खेती सीख कर कई गांव इसकी खेती शुरूवात हो गई। खेमराज पटेल जब 1970 में जब खेती की शुरूवात की थी उस समय इनके पास 6 एकड़ 66 डिसमील जमीन हुआ करती थी। आज खेती और उनकी मेहनत के बदौलत ही 20 एकड़ जमीन हो कई है। आज इनकी संपन्न्ता देखते ही बनती है। कभी इनका कच्चा खप्पर का मकान हुआ करता था अब आलीशान मकान में तब्दील हो गया है। घर सभी भौतिक सुख सुविधा के अलावा सभी प्रकार कृषि यंत्र के अलावा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन मौजुद है। 73 वर्ष के उम्र में भी खेती के प्रति इनका समर्पण आज भी देखते ही बनता है। खेमराज बताते है कि पिछले कुछ सालों से मेरा स्वास्थ नरम-गरम रहता है। पर दिन में कम से कम एक बार फसलों को देखकर नही आता हूं खेत में 3 से 4 घंटे नही बिता लेता हूं तब तक मुझे चैन नही आता है। खेमराज पटेल से चर्चा के दौरान उनके आंखों में आंसु आ गया बोले कि जीवन भर मेहनत किया इस उम्र में इतना बड़ा सम्मान मुझे मिल जायेगा कभी ख्वाब में नही सोचा था।जीवन में कई उतार चढ़ाव देखा पर कभी दिल नही भर आया जो इस सम्मान मिलने के बाद भर आया है। इस सम्मान के बाद आज मेरे मेहनत का फल आज मिला है। मेरी गांव की माटी को कोटी-कोटी प्रणाम है जिस कारण से आज मुझे यह सम्मान मिला है।

 

Tags: किसान खेमराज पटेल कृषि रत्न पुरस्कार डॉ.खूबचंद बघेल सम्मानित

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आंवला नवमी की दी बधाई और शुभकामनाएं
Next दंतेवाड़ा का जिला अस्पताल में एक HIV पॉजिटिव मरीज को थमा दी नेगेटिव रिपोर्ट, कलेक्टर ने की सेवा समाप्त

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.