प्रतिदिन परामर्श सुविधा उपलब्ध
बसना: बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और कदम बढ़ाते हुए नेत्र रोग विभाग की शुरुआत की है। इस विभाग में नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, डॉक्टर मेजर नीलम भगत (रिटायर्ड मिलिट्री ऑफिसर), जो कि 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं, अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। मरीज अब हर दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक उनकी सेवाएं ले सकते हैं।

अग्रवाल नर्सिंग होम द्वारा 10 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक निशुल्क नेत्र रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चिन्हित मरीजों को ऑपरेशन की तिथियां दी जाएंगी और उनके आंखों के ऑपरेशन, शासन की योजनाओं के अंतर्गत बीजू कार्ड द्वारा निशुल्क किए जाएंगे। संपर्क: 7773086100, 7024631494।
