Skip to content
October 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 297 साल का हुआ ‘पिंकसिटी’
  • Feature
  • राष्ट्रीय

297 साल का हुआ ‘पिंकसिटी’

Nkc News Desk November 18, 2024

जयपुर। जयपुर, ‘जयसिंह राजा हुया तपधारी, जैपर नगर बसायो भारी, रचना सब शहरों से न्यारी…’ यह कहावत हर साल जयपुर घूमने आने वाले लाखों सैलानियों की संख्या को चरितार्थ करती है। पर्यटकों की यह संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। जयपुर, जिसे विश्व धरोहर शहर का दर्जा प्राप्त है, पहला ऐसा सुनियोजित शहर है, जिसकी बसावट की कल्पना 150 साल पहले ही कर ली गई थी। इस ऐतिहासिक शहर की स्थापना 18 नवम्बर 1727 में सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। वास्तुकला और नवग्रहों के अनुरूप यहां नौ चौकड़ियां बसाई गई थी।
जयपुर में बना पहला कल्कि मंदिर
कहा जाता है कि दुनिया का पहला कल्कि मंदिर जयपुर में बनाया गया था। यह मंदिर सिरहड्‌योढ़ी बाजार में स्थित है और राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी का है। इसका निर्माण सवाई जयसिंह ने 1732 से 1742 के बीच करवाया। इतिहासकार गोविंद शंकर शर्मा के अनुसार, सवाई जयसिंह के समय में लिखे गए ‘वचन प्रमाण ग्रंथ में कहा गया है कि अष्टदल कमल के मध्य में भगवान कल्कि विराजते हैं। इस मंदिर का उल्लेख श्रीकृष्ण भट्ट द्वारा लिखित संस्कृत महाकाव्य ईश्वर विलास के छठे सर्ग में भी है, जिसमें यह कहा गया है कि सवाई जयसिंह भगवान कल्कि की पूजा करते थे।
हवामहल में भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की आकृति
जयपुर के स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण हवामहल जिसका निर्माण 1799 में सवाई प्रतापसिंह ने करवाया। हवामहल की संरचना भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट के आकार की है। इसमें 365 छोटी-छोटी खिड़कियां, शरद मंदिर, रतन मंदिर, विचित्र मंदिर, और हवा मंदिर हैं। इसका निर्माण सवाई प्रतापसिंह की श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
नाहरगढ़ किला 700 फीट ऊंची पहाड़ी पर बनाया
नाहरगढ़ किला 700 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जिसे सवाई जयसिंह ने 1734 में बनवाया था। किले के भीतर कुल 10 भवन हैं। ये भवन सूरज प्रकाश, चांद प्रकाश, कुशल प्रकाश, आनंद प्रकाश, जवाहर प्रकाश, लक्ष्मी प्रकाश, रतन प्रकाश, ललित प्रकाश और बसंत प्रकाश के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहां पानी संग्रहण की एक अनूठी व्यवस्था भी आज भी मौजूद है।
रामगंज में बना पहला बरामदा
सबसे पहले रामगंज में बरामदों का निर्माण हुआ था। मेहंदी चौक के सामने इसका नमूना तैयार किया गया था और उसके बाद रामगंज बाजार एवं अन्य बाजारों में बरामदों का निर्माण हुआ। इतिहासकार सियाशरण लश्करी के अनुसार, 1872 में शहर के बाजारों में टीनशेड लगाए गए थे। 1875 में सवाई रामसिंह ने शहर को गुलाबी रंग में रंगवाया, जबकि इससे पहले शहर सफेद रंग का था। 1942 में सवाई मानसिंह द्वितीय और तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर सर मिर्जा इस्माइल ने जयपुर को आधुनिक रूप दिया और बरामदों का निर्माण करवाया।
हाथ से बना सोने का आखिरी सिक्का
सवाई मानसिंह द्वितीय के शासनकाल के 28वें और अंतिम वर्ष 1949 में हाथ से बना सोने का आखिरी सिक्का जारी हुआ था। उस समय इस सिक्के का मूल्य 28 रुपए था। इस सिक्के पर एक और उर्दू में अयोध्या का राजचिह्न कचनार का झाड़ और 28वां वर्ष अंकित था, जबकि दूसरी ओर 1949 ईस्वी अंकित था।

Tags: ‘पिंकसिटी’ 297 साल जयपुर स्थापना दिवस

Post navigation

Previous महाराष्ट्र में छाया छत्तीसगढ़ का सुपरस्टार अनुज शर्मा
Next आगामी 21 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले “छतीसगढ़ व्यापार सम्मेलन एवं कैट का प्रादेषिक दीपावली मिलन समारोह“ कार्यक्रम हेतु पदाधिकारियों की मिटिंग हुई: अमर पारवानी

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.