Skip to content
June 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल: 21 नवंबर 2024
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल: 21 नवंबर 2024

Nkc News Desk November 20, 2024

21 नवंबर दिन गुरुवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन,सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात स्वराशि कर्क में हो रहा है। ऐसे में आज के दिन शशि योग,गुरु पुष्य समेत धन लक्ष्मी योग भी बन रहा है जो मिथुन, सिंह और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

मेष राशि :अच्छी खबर मिलेगी
मेष राशि के लोगों को लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई तनाव चल रहा है रिश्ते में तो आज वह दूर हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज शिक्षा के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। आज कार्यस्थल पर आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। शुभ संकेत मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी का प्लान बन सकता है। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

​वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में दिन अच्छा
​वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में दिन अच्छा
आज वृषभ राशि के लोगों को कारोबार व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। दिन आपका आज प्रसन्नता में बीतेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आपको आज लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ काम भी आज पूरा होगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कुछ अनबन थी, तो आज उसमें सुधार होगा। आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी, जिससे आपको आज फायदा भी मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको आज भरपूर मिल रहा है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें।

​मिथुन राशि : नए अवसर पाएंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। बिजनेस में आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। अगर आपको बच्चों के मामले में खुशी मिलेगी। साथ ही बच्चों के लिए निवेश करें तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। पिता से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन मे आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपकी रुचि आज गूढ़ विद्याओं में रहेगी और धर्म कर्म में मन लगेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कर्क राशि : लाभ और उन्नति के योग हैं
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके भाइयों की सलाह आपके व्यवसाय को आगे ले जाएगा, भाइयों से आपको अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग मिलेगा। आप आज प्रॉपर्टी में भी निवेश करके लाभ पा सकते हैं। शाम के समय आज आपको अपने किसी करीबी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप आज जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी या सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​सिंह राशि : आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें
सिंह राशि के लोगों को आज दूर रहने वाला जातकों से शुभ समाचार मिलेगा। शाम का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आज आप किसी से आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं तो सतर्क रहें। यदि आपका कोई पारिवारिक कलह चल रहा था, तो वह फिर से उठ सकता है, इसलिए वाणी व्यवहार को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि : दिन खर्चीला रहेगा
आज कन्या राशि के जातकों को जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। बच्चों की शिक्षा में आपको सहयोग करना होगा। दिन आपका खर्चीला रहेगा, ऐसे में आपको आज खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मिल सकते हैं जिससे मन आनंदित हो जाएगा। आज आप थोड़े चटोरे भी रहेंगे और रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। बिजनेस और काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ शुभ रहेगा।

​तुला राशि : अचानक लाभ मिलेगा
तुला राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आप आज प्रतियोगिता और शिक्षा में सफलता पा सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपको आज सहयोग मिल सकता है। आपका कोई सोचा हुआ काम भी आज पूरा होगा। शाम का समय आज आपका मनोरंजक बीतेगा, आप किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं। आपके हाथों आज कोई शुभ काम भी हो सकता है और आप किसी की मदद कर सकते हैं। आपको आज किसी ऐसे स्रोत से धन मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। बच्चों की सेहत का आपको आज ध्यान रखना होगा, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। मंदिर में अथवा किसी जरूरतमंद को दान दें।

​वृश्चिक राशि वालो को अच्छी खबर मिलेगी
वृश्चिक राशि के आज अटके काम बनेंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपकी कई लंबित डील फाइनल हो सकती है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें अथवा सूर्य मंत्र का जप करें।

​धनु राशि : पुण्य कार्यों पर खर्च होगा
धनु राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आज धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, पुण्य कार्यों पर कुछ धन भी खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका दबदबा बना रहेगा। आपकी कोई चली आ रही परेशानी भी आज दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया अवसर मिल सकता है। जो लोग गृह निर्माण का काम कर करवा रहे हैं आज उनको कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि : सम्मान के साथ पुण्य लाभ मिलेगा
मकर राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में दीर्घकालीन निवेश का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज आप अपने रिश्ते को आगे ले जाने का प्रयास कर सकते हैं। आप आज मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। आपके हाथों आज कोई शुभ कार्य भी हो सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें और नमो नारायण मंत्र का जप करें।

​कुंभ राशि : प्रसिद्धि बढ़ेगी,शत्रुओं से सतर्क रहें
आज का दिन कुंभ राशि के लिए उत्साहवर्धक है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढेगी। विस्तार होगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी शत्रु के कारण परेशानी होने की आशंका है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। यदि परिवार में किसी के साथ रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी तो वह भी खत्म हो जाएगी और रिश्ता मजबूत होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

​मीन राशि : खर्च पर नियंत्रण रखे।
आज मीन राशि के लोगों को अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। वैसे आज कारोबार में आपको खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार सहयोग पूर्ण रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा। सितारे कहते हैं कि गृहनिर्माण से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। आपको आज प्रॉपर्टी के काम में भी लाभ मिलने का योग है। आप आज दान पुण्य भी करेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

Tags: 21 नवंबर 2024 आज का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि
Next:  SSP संतोष सिंह ने ली देर रात अपराध समीक्षा बैठक, अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.