(1) शासकीय वाहन क्रमांक CG 02 -6140(sumo) में जय लक्ष्मी पेट्रोल पंप के लगभग 25 लाख के अवैध बिल पास कर भुगतान कराने वाले लिपिक को निलंबित कर जांच करने –
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का शासकीय वाहन cg 02 – 4160 जिसे सिविल सर्जन को आबंटित किया गया है में cmho कार्यालय में पदस्थ विजेंद्र कुमार ध्रुव सहायक ग्रेड 2द्वारा विगत 2 ही3 वर्ष में जय लक्ष्मी पेट्रोल पंप मेन रोड गरियाबंद मजरकट्टा से फर्जी बिल लेकर अधिकारी से सांठ गांठ कर लगभग 25लाख का भुगतान के नाम पर आहरण कर विभाग को क्षति पहुंचाई गई है ।डीजल से चलित उक्त वाहन में CS कार्यालय द्वारा दिनांक 5/1/24 को श्री सांई पेट्रोल पंप मेन 10 लीटर डीजल डलवाया गया और cmho कार्यालय द्वारा भी 5/1/24 को लक्ष्मी पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया गया लक्ष्मी पेट्रोल पंप मजरकट्टा का बिल बुक नम्बर10531 में सिर्फ cmho गरियाबंद को ही बिल कटा गया है ,जो संदेह को प्रमाणित करता है ।इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है ।

(2) CHO के PLP भुगतान में आर्थिक प्रताड़ना – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में पदस्थ बीपीएम एवं ब्लॉक लेखा प्रबंधक द्वारा cho को प्रत्येक माह भुगतान किए जाने वाले कार्य आधारित वेतन में अवैध तरीके से मनचाहे कटौती कर आर्थिक प्रताड़ना दिया जा रहा है ।माह भर के बिंदुवार कार्यों की समीक्षा उपरांत उन्हे plp पोर्टल में A ग्रेट दिया जाकर 15 हजार भुगतान प्रदर्शित तो किया जाता है किंतु उनके खाता में 7 – 8 हजार ही अंतरित किया जाता है ।जिसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है ।
(3) ,गरियाबंद जिले में cmho सभी bmo के जबरदस्ती संलग्निकरण के खेल से 70 – 80 कर्मचारी पीड़ित –संलग्निकरण नही किए जाने शासन द्वारा स्थाई आदेश जारी किया गया है, तथा समय – समय पर संचालक द्वारा भी निर्देश जारी करने बावजूद cmho और bmo अपने अपने स्तर से कर्मचारियों को बिना अधिकार के बिना विशेष कारण के संलग्निकारण कर दबाव पूर्वक कार्य लेने से कर्मचारी पीड़ित हैं ।उक्त समस्त संलग्नीकरण आदेश को निरस्त करने तथा दोषी अधिकारियों विरुद्ध कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत की गई है ।
माननीय कलेक्टर महोदय के समझ उक्त सभी शिकायतों पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्यवाही की संघ की मांग पर कलेक्टर महोदय द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच के आदेश दिया गया ।
संघ प्रतिनिधि मंडल में श्री ओ पी शर्मा जी संरक्षक,श्री रविंद्र तिवारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष,श्री एस पी देवांगन उप प्रांताध्यक्ष,श्री प्रफुल्ल कुमार,प्रांतीय संयोजक cho प्रकोष्ठ,श्री नितेश सिन्हा जिला अध्यक्ष गरियाबंद,श्री विनायक शरण चंद्रवंशी,श्री कालिका दुबे श्री कमल चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर उपस्थित रहे ।
