रायपुर (शेखर सोनी) राजधानी रायपुर में
![]()
दिनांक 25 & 26 दिसंबर 2024 को रात्रिकालीन भ्रमण कर कुल 21 वाहनों पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहनों को मय खनिज जब्त कर संबंधित थाने ऊपरवारा, माना,खरोरा, मंदिरहसौद,विधानसभा के सुपुर्द में खड़ी की गई है!
उक्त वाहनों में रेत,गिट्टी & मुरूम भरी हुई पाई गई थी!
वाहन के मालिक मुकेश कौशल,यशवंत देवांगन ,रामायण भारती ,खुमान बर्मन बेमेतरा, हंशु राम साहू सहसपुर,रिंकेश वैष्णव ,प्रहलाद तिवारी कवर्धा,मुंगेली, रूपेंद्र यदु,msk यदु , टीकाराम यदु नकट मंदिरहसौद,अजय पांडे ,मनीष झा ,सुजीत गुप्ता ,भूपेश साहू रायपुर और बद्री चंद्रवंशी पंडरिया, दीपक राठी ,रोशन जैन ,रामकुमार साहू साजा,देवेंद्र साहू खैरागढ़ इत्यादि है जिनके द्वारा अवैध खनिज का परिवहन उक्त अवधि में की जा रही थी!
उक्त वाहनों से लगभग 6 लाख 50 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जावेगी!
विभाग द्वारा नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है,कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी!
अवैध परिवहन की कार्यवाही श्री किशोर कुमार गोलघाटे उप संचालक( खनि प्रशासन) & खनिज अधिकारी श्री चेरपा साहब रायपुर के निर्देश & मार्गदर्शन पर श्री रघुनाथ भारद्वाज ,प्रभारी खनि निरीक्षक के नेतृत्व में की गई है!
कार्यवाही टीम में सैनिक श्री लुकेश वर्मा,श्री जितेंद्र केसरवानी,श्री रिजवान खान,श्री दयाराम साहू & पायलट श्री छबि का सहयोग रहा!