छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के डीआरजी जवानों की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार 8 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। इस भयानक हमले के बाद का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं, जिसे जिसने भी देखा उनकी रुह कांप उठी, क्योंकि इस भीषण ब्लास्ट में घटना के बाद मौके पर विस्फोट की वजह से लगभग पांच फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए। अब इन वीर जवानों के नाम सामने आए हैं।

