Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • बीजापुर सड़क निर्माण मामले में बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, तत्काल प्रभाव से निलंबन भी : डिप्टी सीएम साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर सड़क निर्माण मामले में बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, तत्काल प्रभाव से निलंबन भी : डिप्टी सीएम साव

Nkc News Desk January 17, 2025
  • मोवा ओवरब्रिज की जांच रिपोर्ट आई, पांच अधिकारी निलंबित, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस
  • “ये सुशासन सरकार की चेतावनी है, हर भ्रष्टाचारी को जेल की हवा खानी है” : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर. 17 जनवरी । छत्तीसगढ़ पी डब्लू डी विभाग ने बीजापुर सड़क निर्माण और मोवा ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गड़बड़ी, लापरवाही, गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर सख्ती बरतते हुए अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण के सख्त रवैये में बीजापुर से लेकर रायपुर तक बड़े अफसर नाप दिए गए हैं। विभाग ने बीजापुर में सड़क निर्माण में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार, मिलीभगत, शासकीय राशि के अपव्यय और गुणवत्ताहीन कार्यों के दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ ही निलंबन की भी कार्रवाई की है। एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं रायपुर में मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य और अनियमितता पर पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

भ्रष्टाचार और गडबड़ी पर जीरो टॉलरेंस पर अमल करते हुए उप मुख्यमंत्री सह भार साधक मंत्री अरुण साव ने बयान जारी कर बताया कि आज कई अधिकारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। बीजापुर में आर.आर.पी.-1 (एल.डब्ल्यू.ई.) योजना के अंतर्गत 54.40 किमी लंबाई के अति महत्वपूर्ण प्रगतिरत नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में 25 दिसंबर को गठित जाँच दल से प्राप्त प्रतिवेदन में पाई गई गड़बड़ियों के गंभीर होने एवं संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत होने के कारण सड़क निर्माण में शासकीय राशि के अपव्यय, गबन, त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन प्रतिवेदन देने एवं ठेकेदार/निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य हैं। पीडब्ल्यूडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ियों, गंभीर भ्रष्टाचार, मिलीभगत कर शासकीय राशि के अपव्यय एवं जानबूझकर गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य किए जाने के कारण तत्कालीन कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराकर तत्काल लोक निर्माण विभाग को सूचित करने के निर्देश बस्तर परिक्षेत्र, जगदलपुर के मुख्य अभियंता को दिए हैं।

नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य के संबंध में गठित जाँच दल द्वारा बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एवं बस्तर मंडल के अधीक्षण अभियंता के साथ विगत 8 जनवरी और 9 जनवरी को कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। मार्ग के निर्माण कार्य में 29.00 किमी से 32.00 किमी एवं 50/10 तक कुल 4.20 किमी बी.टी. (OGPC+SEAL COAT) कार्य में अधिकांश जगह सील कोट (SEAL COAT) उखड़ गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 41/2 से 50/10 मार्ग के विभिन्न फर्लांग (Furlong) में 41/10, 42/2, 42/6, 42/8, 42/10, 43/2, 43/4, 43/8, 44/6, 44/8, 45/4, 45/6, 45/8, 45/10, 46/6, 47/2, 47/10 एवं 50/8 सड़क सतह सिंक पोथोल्स (SINK POTHOLES) उत्पन्न हो गए हैं, जो डी.एल.पी. 06/2025 तक में है। किमी 28/4, 30/6 एवं 40/2 में पुल के एप्रोच स्लैब अपर्याप्त मोटाई (Inadequate Thickness) एवं बिना रिइनफोर्समेंट (Reinforcement) के बैक फीलिंग मटेरियल (Back filling material) के कमजोर कॉम्पेक्शन (Poor compaction) होने से सेटल्ड (Settled) हो गया है। इस प्रकार निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराया जाकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर हुई कठोर कार्रवाई की जानकारी आज उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने देते हुए बताया कि विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.के. सिन्हा, और उप अभियंता श्री जी.एस. कोड़ोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

लोक निर्माण विभाग ने नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग के कार्य में निर्धारित मानक एवं मापदण्ड का पालन किए बिना ही कार्य कराए जाने को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को गंभीर कदाचार मानते हुए बीजापुर के सेवानिवृत्त प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री बी.एल. ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें जारी नोटिस में विभाग ने कहा है कि क्यों न उक्त कृत्य के लिए आपके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। उन्हें इस संबंध में अपना लिखित प्रतिवाद नोटिस प्राप्ति के 15 दिवस की समयावधि में प्रस्तुत करने को कहा गया है। लिखित प्रतिवाद निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं होने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

मोवा ओवरब्रिज मरम्मत कार्य में गडबड़ी पर पांच अधिकारी निलंबित, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का निरीक्षण कर जांच के दिए थे आदेश

लोक निर्माण विभाग ने रायपुर के मोवा रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत में अमानक एवं गुणवत्ताहीन कार्य तथा अनियमितता पर भी बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद विभाग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ओवरब्रिज में डामरीकरण कार्य में शिकायतों का संज्ञान लेकर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कार्य का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर गुणवत्ताहीन कार्य/खराबी पाई थी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सेतु परिक्षेत्र, रायपुर के मुख्य अभियंता द्वारा केन्द्रीय गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला, लोक निर्माण विभाग, रायपुर से जांच प्रतिवेदन प्राप्त की गई, जिसमें औसत बिटुमिन कंटेंट, कंबाईन्ड डेन्सिटी, मटेरियल के ग्रेडेशन मानक स्तर से कम पाया गया। इस प्रकार अमानक स्तर एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण का कार्य कराया जाकर कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंताओं द्वारा अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने कार्यपालन अभियंता श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी श्री रोशन कुमार साहू तथा उप अभियंता श्री राजीव मिश्रा, श्री देवव्रत यमराज और श्री तन्मय गुप्ता को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन सभी का मुख्यालय नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है।

विभाग ने नोटिस में ठेकेदार को कहा है कि आपका कृत्य शासन एवं लोकहित के विपरीत है। इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए आपके पंजीयन को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाए? ठेकेदार को कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। दी गई समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में ठेकेदार को कुछ नहीं कहना है, यह मानकर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Tags: अधिकारियों के एफआईआर के निर्देश कार्रवाई डिप्टी सीएम साव बीजापुर सड़क निर्माण

Continue Reading

Previous: किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Next: ग्राम पंचायत मुंगिया: पांच साल में मिले पांच सरपंच

Related Stories

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026

Recent Posts

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.