Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 40 साल बाद बदली अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की जगह,
  • Feature
  • अन्तर्राष्ट्रीय

40 साल बाद बदली अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की जगह,

Nkc News Desk January 18, 2025

नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में औपचारिक तौर पर आने से पहले ही बड़े-बड़े बदलावों के साक्षी बन रहे हैं। इनमें से एक बदलाव अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) के शपथ लेने की जगह को लेकर भी है। जी हां, डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण पहले कैपिटल हिल के सामने होना था लेकिन अब ये इमारत के भीतर होगा। ये 40 सालों में पहली बार है, जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की जगह बदली गई हो और ये राष्ट्रपति खुद डोनाल्ड ट्रंप हैं। शुक्रवार रात (वाशिंगटन, डीसी, स्थानीय समय) नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि वाशिंगटन (Washington) में बहुत ज्यादा सर्दी होने के चलते अब ये समारोह बाहर खुले में नहीं बल्कि कैपिटल हिल के भीतर आयोजित होगा।
ज्यादा ठंड की वजह से लिया फैसला
डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि “मैंने प्रार्थना और भाषणों के अलावा शपथ भाषण को संयुक्त राज्य अमेरिका कैपिटल रोटुंडा में दिए जाने का आदेश दिया है, जैसा कि 1985 में रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) ने किया था, वो भी बहुत ठंडे मौसम के कारण। हम इस ऐतिहासिक घटना को लाइव देखने और राष्ट्रपति परेड की मेजबानी के लिए सोमवार को कैपिटल वन एरिना (Capital One Arena) खोलेंगे। शपथ ग्रहण के बाद मैं कैपिटल वन में भीड़ में शामिल हो जाऊंगा।”
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प और नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) को कैपिटल रोटुंडा में शपथ दिलाने को लेकर अब काम चल रहा है। ट्रम्प की टीम कुछ समारोहों को एरेना में आयोजित करने के लिए बातचीत कर रही है, जहां ट्रम्प रविवार को एक रैली आयोजित करेंगे।
शपथ ग्रहण को देखने वाले हजारों लोग कहां ठहरेंगे
बेहद ठंडे मौसम की वजह ट्रंप के शपथ ग्रहण की जगह तो बदल गई लेकिन इस समारोह को देखने के लिए आने वाले हजारों लोगों के बैठने के इंतजाम पर समस्या खड़ी हो गई है. क्योंकि जिस कैपिटल रोटूंडा में ट्रंप शपथ लेंगे उसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की क्षमता नहीं है।
इसे लेकर शपथ ग्रहण की समिति ने बीते शुक्रवार को पास धारकों को भेजे गए नोटिस में कहा है कि “जिनके पास इस समारोह का पास है, उनमें से ज्यादातर लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इनडोर कार्यक्रम के लिए कुछ लोगों को उनकी अपनी पसंद के इनडोर जगहों से देखने की अपील की है। समिति ने कहा कि राष्ट्रपति मंच के लिए पास धारक और कांग्रेस के सदस्य व्यक्तिगत तौर पर हिस्सा ले सकेंगे।
सुरक्षा को लेकर भी बड़े बदलाव
पहले जब ये कार्यक्रम कैपिटल हिल के बाहर हो रहा था, तब इसकी सुरक्षा व्यवस्था भी उसी हिसाब से की गई थी लेकिन अब ये समारोह भीतर हो रहा है, ऐसे में अब पूरी सुरक्षा व्यवस्था भी बदली गई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीक्रेट सर्विस (व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली), DC और US कैपिटल पुलिस समेत दूसरी एजेंसियां ​​इसमें जुटी हुई हैं कि कार्यक्रम को इनडोर करने से सुरक्षा योजनाओं में क्या बदलाव आएगा।
दरअसल एजेंसियों के पास अब एक नई सुरक्षा योजना तैयार करने के लिए सिर्फ़ 3 दिन बचे हैं, जिसे बनाने में पहले महीनों लग जाते थे। एजेंसियों ने 2024 की शुरुआत से ही शपथ ग्रहण योजना बनाने पर काम किया है जिसे होमलैंड सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय विशेष सुरक्षा कार्यक्रम के तौर पर नामित किया है।
इमारत के भीतर सिर्फ 700 लोगों के बैठने का इंतजाम
ट्रंप के इस कार्यक्रम में लाखों अतिथियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही थी, और इसमें लगभग 25,000 कानून प्रवर्तन अधिकारी और सैन्य कर्मियों के शामिल होना था। इतना ही नहीं शुक्रवार की सुबह तक तो समारोह के एरिया में 30 मील से ज्यादा की बाड़ भी लगाई जा रही थी।
अब जब कार्यक्रम को इनडोर कर दिया गया है तो ये सब तैयारियां भी हटा कर दूसरी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है, बता दें कि जिस कैपिटल रोटुंडा में शपथ ग्रहण समारोह होगा, उसमें लगभग 700 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें भी सिर्फ कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के सदस्यों, उनके परिवारजनों और VIP शामिल हैं।
वहीं कैपिटल एरिना की क्षमता सिर्फ़ 20,000 से ज़्यादा लोगों की है जबकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा है कि समारोह के लिए 200,000 से ज़्यादा लोगों के पास पास हैं। ये पास अभी भी उन लोगों को स्मारक आइटम के रूप में दिए जा सकते हैं जो अब इसमें शामिल नहीं हो सकते।

ट्रंप ने कहा ज्यादा सर्दी में लोगों और जानवरों को पहुंच सकता है नुकसान
ट्रंप ने अपने इस ऐलान में कहा था कि वे इतनी सर्दी में किसी को भी खराब तबियत में नहीं देखना चाहते। ये हज़ारों कानून प्रवर्तन कर्मियों, पुलिस कर्मियों, यहाँ तक कि घोड़ों और सैकड़ों हज़ारों समर्थकों के लिए ख़तरनाक स्थिति है, क्योंकि इन्हें 20 जनवरी को कई-कई घंटों तक बाहर रहना पड़ेगा, लेकिन फिर भी लोग इस कार्यक्रम में आना चाहते हैं तो अच्छे से गर्म कपड़े पहनकर आएं।
बता दें कि इनडोर शपथ लेने वालों में अमेरिका के आखिरी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे, जिन्होंने 1985 में शपथ ली थी। तब उस दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया था और हवा का तापमान -25 था। तब उन्होंने परेड को रद्द कर दिया था।
नवें राष्ट्रपति विलियम हेनरी हैरिसन की हो गई थी मौत
वहीं अमेरिका के नवें राष्ट्रपति विलियम हेनरी हैरिसन ने 1841 में कड़ाके की सर्दी में कैपिटल हिल के बाहर ही शपथ ली थी और 2 घंटे का भाषण दिया था, जिससे निमोनिया हो गया था और एक महीने बाद ही उनकी मौत हो गई थी, उन्होंने इतनी सर्दी के बावजूद कोई कोट और टोपी तक नहीं पहनी थी।
ऐसे में अब जब 20 जनवरी को दोपहर के समय तापमान -20 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद जताई जा रही है तो ये और भी खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं 20 जनवरी को मुख्य आयोजन से पहले रविवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

Tags: Donald Trum अमेरिकी राष्ट्रपति शपथ ग्रहण की जगह

Continue Reading

Previous: ग्राम पंचायत मुंगिया: पांच साल में मिले पांच सरपंच
Next: गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण शुरू, 500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026
बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

June 4, 2026
छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

June 4, 2026
नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.