रायपुर. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज भाजपा ने आज रायपुर नगर निगम समेत 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं.

बता दें, इस बार भाजपा ने 10 नगर निगमों में से 5 में महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने रायपुर से मीनल चौबे, दुर्ग से अल्का बाघमार, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी और अंबिकापुर से मंजूशा भगत को प्रत्याशी घोषित किया है.
10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की नाम:
रायपुर- मीनल चौबे
दुर्ग- अल्का बाघमार
राजनांदगांव- मधुसूदन यादव
धमतरी- जगदीश रामू रोहरा
जगदलपुर- संजय पाण्डे
रायगढ़- जीवर्धन चौहान
कोरबा- संजू देवी राजपूत
बिलासपुर- पूजा विधानी
अंबिकापुर-मंजूशा भगत
चिरमिरी- श्रीराम नरेश राय
नगरीय निकाय चुनाव 2025:
बता दें, 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू हो गई. 22 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो 27 जनवरी तक जारी रहेगी. सभी 10 नगरीय निकायों के लिए एक ही फेज पर 11 फरवरी को मतदान होगा. वहीं 15 फरवरी का निकाय चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
