दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच प्रत्याशी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह पहले सीपीआई का सदस्य था। लेकिन कुछ दिनों पहले कांग्रेस में शामिल हो गया था, जिससे नाराज नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी को मौत के घाट उतार दिया। मामला दंतेवाड़ा की अरनपुर पंचायत का बताया जा रहा है, यहां रहने वाले जोगा बारसे सरपंच का चुनाव लड़ रहे थे। उनकी इलाके में अच्छी पकड़ थी, जो पहले भी यहां के सरपंच रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी सरपंच रह चुकी थी, लेकिन गुरुवात की रात में नक्सली बड़ी संख्या में अरनपुर पहुंचे और जोगा वारसे पर हमला कर दिया।
परिजनों के सामने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि नक्सलियों ने यहां चुनाव का विरोध किया है, लेकिन जोगा वारसे सरपंची का चुनाव लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद जंगलों की तरफ भाग निकले। वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

