सऊदी अरब ने हज 2025 के लिए बड़ा फैसला लिया है. नए नियम के अनुसार अब हज यात्री अपने साथ बच्चों (children’s) को तीर्थ नहीं ले जा पाएंगे. हर साल बढ़ रही भीड़ से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चत करने सऊदी अरब ने यह फैसला लिया. भारत (India) समेत 14 देशो के एंट्री वीजा (Visa) लागू किया गया है. इसके साथ ही हज 2025 में शामिल होने उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले कभी हज नहीं किया. बच्चों पर भी बैन इसी वजह से लगाया गया है.

सऊदी अरब ने हज 2025 के लिए 1 साल बहु-प्रवेश वीजा को 14 देशों के लिए अनिश्चितकाल तक रद्द कर दिया है. सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने इससे जड़ी घोषणा की है. इसके साथ ही हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं.
हज 2025 के लिए सऊदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले Nusuk app के जरिए या ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यात्रा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को अपनी जानकारी सत्यापित कराने के साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले का भी पंजीकृत करना होगा.
इन देशों पर पड़ेगा असर
भारत समेत अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्त्र, इथोपिया, इंडोनेशिया,इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन पर देश सऊदी अरब के नए नियम से प्रभावित होंगे. सरकार का नया नियम 1 फरवरी से लागू हो गया है.
सऊदी अरब की सरकार ने इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. नए नियमों के तहत, इन देशों के लिए 1 साल का बहु-प्रवेश वीजा अनिश्चतकाल के लिए रद्द कर दिया है. बता दें कि सऊदी अरब हज और उमरा को लेकर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है.
