Skip to content
October 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • विश्व मीडिया की नजर में मोदी-ट्रंप की मुलाकात…
  • Feature
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

विश्व मीडिया की नजर में मोदी-ट्रंप की मुलाकात…

Nkc News Desk February 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर वैश्विक मीडिया की ओर से मिली-जुलीं प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई प्रमुख मीडिया आउटलेट ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध समय के साथ और मजबूत हुए हैं, लेकिन अवैध प्रवासन तनाव का मुद्दा बना है। ट्रंप ने अमेरिकी फाइटर जेट्स खरीदने का जो ऑफर भारत को दिया, वह दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का संकेत जरूर है। दोनों नेताओं के बीच टैरिफ, रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

मोदी ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ मोटो का भारतीय वर्जन ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ बना दिया : न्यूयॉर्क टाइम्स
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं, जिन्होंने ट्रंप की मांगों के अनुकूल आगे बढ़ने पर बात करके उन्हें संतुष्ट किया है। व्हाइट हाउस में भी नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की जमकर तारीफ की। यहां तक कि मोदी ने ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ मोटो का भारतीय वर्जन ‘मेक इंडिया ग्रेट अगेन’ भी बना दिया। अखबार आखे लिखता है, इस मुलाकात के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार और अवैध प्रवासन तनाव का मुद्दा बना हुआ है।

भारत-अमेरिका के बीच के व्यापार की दूरी खत्म होगी : वॉशिंगटन पोस्ट
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा, भारत और अमेरिका एक ऐसी डील पर काम कर रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच व्यापार की दूरी को खत्म कर देगी। बेशक दोनों देशों की यह साझेदारी इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में अमेरिकी रणनीति का एक स्तंभ है, लेकिन दोनों देशों के बीच अवैध प्रवासन, वीजा नियम, व्यापार घाटे जैसे तनाव के मुद्दे भी हैं। लेख में आगे कहा गया कि, ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती पर जोर देने की कोशिश जरूर की, लेकिन इससे कुछ देर पहले ही उन्होंने जवाबी टैरिफ का ऐलान कर दिया, जो जाहिर है भारत के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है। अखबार ने आगे कहा, अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है। भारत ने अमेरिका को आयात की तुलना में 45 अरब डॉलर का ज्यादा निर्यात किया है। ट्रंप अब इसी व्यापार घाटे को कम करना चाहते हैं।

ट्रंप का समान टैरिफ भारत को झटका : वॉइस ऑफ अमेरिका
अमेरिकी रेडियो रेडियो चैनल वॉइस ऑफ अमेरिका ने कहा, ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर सहमति बनाई। दोनों नेताओं के बीच काफी गर्मजोशी तो देख गई, लेकिन ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का फैसला भारत को झटका था। न्यूज वेबसाइट पर छपे लेख में कहा गया कि ट्रंप का मानना है कि ऐसा करने से अमेरिका का भारत के साथ व्यापार घाटा कम हो जाएगा। लेख में एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया कि, अमेरिका और भारत के बीच बातचीत के पीछे चीन भी एक बड़ी वजह है। 2020 में जबसे सीमा क्षेत्र में भारत और चीन के बीच झड़प हुई है, तबसे ही भारत अमेरिका से रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है। यही नहीं, भारत उन सभी नीतियों पर बात करना चाहता है, जिनका बातचीत से हल निकल सकता है।

भारत के साथ सैन्य रिश्ते को मजबूती देना चाहता है अमेरिका : फाइनेंशियल टाइम्स
फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा कि अमेरिका भारत के साथ सैन्य रिश्ते को मजबूती देना चाहता है। भारत को एफ-35 फाइटर जेट बेचना इसकी अहम कड़ी है। इसके अलावा इस कदम को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने की कोशिश भी माना जा रहा है। लेख में आगे कहा गया है कि अवैध प्रवासन दोनों देशों के बीच तनाव का मुद्दा है। हालांकि, पीएम मोदी ने मानव तस्करी के नेटवर्क को धराशायी करने की बात कही है। वहीं, दोनों नेताओं ने अल्पसंख्यकों के अधिकार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत नहीं की।
मुलाकात रस्मअदायगी : बीबीसी
बीबीसी ने बैठक को प्रतीकात्मक बताया। कहा, दोनों देशों के प्रमुखों के बीच व्यापार विवादों पर बहुत कम प्रगति हुई। हालांकि, ब्रिटिश मीडिया आउटलेट ने स्वीकार किया कि दोनों नेताओं ने रणनीतिक संबंधों और साझा भू-राजनीतिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए इस अवसर का उपयोग किया।

मानवाअधिकारों पर बात न करने पर अलजजीरा ने की आलोचना
अल जजीरा ने मानवाधिकार चिंताओं पर बात की। उसने दोनों नेताओं की लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस स्वतंत्रता पर चर्चा से बचने के लिए आलोचना की। कहा, दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश मानव तस्करी और दुनियाभर में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर कोई बातचीत नहीं की। यह दिखाता है कि दोनों देश कैसे इस वैश्विक मुद्दे पर उदासीन है। मीडिया आउटलेट ने गाजा में इस्राइल की ओर से फलस्तीनियों पर किए गए जुल्मों को भी इशारे में इंगित किया। उसने जियो-पॉलिटिकल संदर्भ पर भी जोर दिया।

सीएनएन ने बैठक को कूटनीतिक सफलता बताया
सीएनएन ने रिपोर्ट में बताया कि बैठक को एक कूटनीतिक सफलता के रूप में देखा गया। हालांकि, भारत और अमेरिका में विपक्ष के नेताओं ने ठोस समझौतों की कमी की आलोचना की। सीएनएन के मुताबिक ट्रंप के टैरिफ विकासशील देशों को प्रभावित कर सकते हैं। खासतौर पर भारत, ब्राजील, वियतनाम और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई और अफ्रीकी देशों को। यह देखते हुए कि उनके देशों में लाए गए अमेरिकी सामानों पर टैरिफ दरों में बड़ा अंतर हैं।

Tags: नजर में मोदी-ट्रंप की मुलाकात विश्व मीडिया

Post navigation

Previous जहां कैद था कसाब, मुंबई की उसी जेल में रहेगा तहव्वुर राणा
Next बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1 लाख से अधिक वोटों से दीप्ति दुबे को हराया

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.