बलौदा बाजार। ग्राम पंचायत बिटकुली में चल रहे शिव महापुराण विगत 7 दिनों से गौवत्स तुषार पंडित जी वृंदावन वाले के मुख से श्री शिव महापुराण का आयोजन समस्त शिव भक्त समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से श्री शिव महापुराण भव्य आयोजन किया गया है जिसमें महिलाओं का संख्या पुरुषों से अधिक है पूज्य महाराज जी ने बताया की जो गौ माता की रक्षा करेगा वही सरपंच जनपद जिला पंचायत पदों पर राज करेगा जिस प्रकार से एक लोटा जल से सभी समस्याओं का हाल होता है इस प्रकार भगवान शिव जी का कथा स्वर्ण से भी
सहज मुक्ति की प्राप्ति होती है पिछले दो वर्षों से लगातार शिव महापुराण समस्त ग्राम वासियों द्वारा सहयोग एवं एवं बढ़ चढ़ के भक्ति भाव में अपने आप को शिव के भक्ति में ली हो जाते हैं और गांव का वातावरण भक्ति डूब जाते हैं और लोग शांति का वातावरण महसूस करते हैं चल रही शिव पुराण कथा का रविवार को समापन हुआ। कथा में पं. भाईश्री ने भगवान शिव की अष्ट मूर्तियों का जिसमें शर्व, भव, रुद्र, उग्र, भीम, पशुपति, ईशान और महादेव का वर्णन किया गया। कथा में पूर्णाहुति के अवसर पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें समुन्दर सिंह, त्रिपुरारी शर्मा, राज कुमार मदान, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, शमिन्दर सक्सेना, आदित्य गौड़ आदि भक्तों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

