Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 27 फरवरी का राशिफल
  • adhytma
  • Feature

27 फरवरी का राशिफल

Nkc News Desk February 26, 2025

27 फरवरी, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र शिव और श्रीवत्स योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन और कर्क राशि के लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।सिंह राशि के लोगों की इनकम बेहतर होगी। कन्या राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा तुला, वृश्चिक और मकर राशि के लोग कामकाज में संभलकर रहें। बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। अचानक किसी मित्र से मुलाकात होगी। किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श भी होगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या पैतृक कार्य में रुकावट आने से तनाव हो सकता है। सावधान रहें। कोई सरकारी समस्या चल रही है, तो उसका हल निकालने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की परेशानी में आपके सहयोग से समस्या का समाधान निकल सकता है। व्यवसाय- कारोबार को लेकर कार्यशैली और मेहनत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। ये साझेदारी फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिस के काम बहुत सावधानी से करें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी। शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। लाभ के मौके तलाशने पर आपको कामयाबी मिलेगी। धैर्य और शांति से अपने कामों को अंजाम दें। रुकी पेमेंट मिल सकती है। किसी करीबी इंसान से मुलाकात आपको खुशी प्रदान करेगी। नेगेटिव- किसी संबंधी या पड़ोसी से विवाद होता है, तो उसे खत्म करने में आपको विशेष कोशिश करनी पड़ सकती है। लापरवाही से कुछ लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। महत्वपूर्ण चीजों और डॉक्यूमेंट को संभालकर रखें। दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यवसाय- व्यवसाय में नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने से सुकून मिलेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें। स्वास्थ्य- तनाव और अवसाद जैसी स्थिति आपका मनोबल कमजोर कर सकती है। उचित इलाज करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज ज्यादातर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में बीतेगा। व्यक्तिगत कार्य की तरफ ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। नेगेटिव- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ किसी तरह की कोताही न करें। आलस और लापरवाही से रुकावट आ सकती है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। अधिकारियों द्वारा आपको उचित सहयोग मिलेगा। नए कार्य को शुरू करने में रुचि न लें। ऑफिस में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। कार्य ज्यादा होने से तनाव रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करना उचित नहीं है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आपका रुझान रहेगा। जिससे आप बहुत अधिक सुकून और शांति भी महसूस करेंगे। आप अपने जिस कार्य के प्रति प्रयत्नशील हैं, आज उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। संतान के प्रति भी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ समस्या भी आ सकती हैं। बहुत शांत चित्त तरीके से चीजों को अरेंज करना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। वरना संबंधों में भी खटास आएगी। मानसिक शांति पाने के लिए आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- पैतृक व्यवसाय करने वाले लोगों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। किसी उच्चाधिकारी का सहयोग आपके कार्य में मन मुताबिक सफलता प्रदान करेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा और आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या रहेगी। मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- कुछ कार्यों में सफलता पाने के लिए रणनीति से काम करना होगा। सफलता पाने के लिए कुछ स्वार्थी होना भी जरूरी है। सिर्फ ये ध्यान रखें कि किसी का नुकसान न हो। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धियां प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आना चाहिए। नेगेटिव- कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। बिना सोचे-समझे किसी बात पर विश्वास न करें। मान-हानि की आशंका है। यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख कर आगे बढ़ने का है। घर के बुजुर्ग और बड़े लोगों व्यक्तियों के सलाह पर जरूर अमल करें। व्यवसाय- आपकी इनकम बेहतर होगी। बिजनेस में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव आता है तो घबराने की बजाय काम की कमियों में सुधार लाएं। घर के बड़े लोगों का सहयोग आपकी समस्याओं का हल निकालने मे सहायता करेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। लापरवाही न करें। उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको कामों में सफलता देंगे। समाज में मान-सम्मान और वर्चस्व बना रहेगा। पहचान बनेगी। किसी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- पारिवारिक क्रियाकलापों में अपनी उपस्थिति और योगदान रखना जरूरी है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा। गैरकानूनी कामों में न उलझें। व्यवसाय- कोई भी व्यवसायिक लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग जरूर करें। मशीनरी व लोहे आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आपको अचानक कोई उपलब्धि मिल सकती है। लव- जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं, तो अच्छा है। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से गैस, बदहजमी जैसी परेशानी भी हो सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- फाइनेंस से संबंधित कोई भी निर्णय लेने या कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी। नई ऊर्जा महसूस करेंगे। नेगेटिव- अवांछित लोगों के साथ मेल मुलाकात रखना मान-हानि का कारण बनेगा। समय बर्बाद होगा। कोई व्यक्ति आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। किसी पर विश्वास करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। प्रोडक्शन संबंधी काम में कमी आने से तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी में कामकाज को लेकर लापरवाही न करें। समय पर टारगेट पूरा करने पर ध्यान दें। कोई कंप्लेंट होने की स्थिति बन सकती है। लव- विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। मांगलिक काम भी हो सकता है। किसी खास मित्र से भी मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में सुख-शांति रखना आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा। रुकी हुई योजनाओं पर काम शुरू होगा। नेगेटिव- प्रैक्टिकल रहें। अपनी योजनाओं किसी से शेयर न करें। रुकावट आ सकती है। कमियों को पहचानें और सुधार लाने की कोशिश करें। संबंध मधुर रखने के लिए अपने मित्रों और रिश्तेदारों के लिए कुछ समय निकालें। व्यवसाय- बिजनेस में विरोधियों की वजह से मुश्किलें आ सकती हैं। उधार लेनदेन न करें। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में कोई कार्य बिगड़ सकता है। धैर्य रखें। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। आज आप काबिलियत के दम पर खास प्रोजेक्ट हासिल करने में समर्थ रहेंगे। लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। पारिवारिक व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखें। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। एलर्जी या मौसमी बीमारी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- अपनी दिलचस्पी वाले कामों में कुछ समय बीताएंगे। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का सम्मान और आदर में कमी न आने दें। उनके आशीर्वाद और सहयोग आपका भाग्योदय हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी। नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें। सहज रहें। छोटी-मोटी व्यर्थ की बातों पर उलझना ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। यह समय बहुत धैर्य और संयम रखने का भी है। व्यवसाय- बिजनेस के लिए अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलता से पूरी कर सकेंगे। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार वालों का उचित सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपके नजरिये में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी संबंधी से चल रहा विवाद आपसी सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। आप निश्चित सफल रहेंगे। नेगेटिव- इस समय वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाते समय बहुत सावधानी रखें। बड़ा खर्चा हो सकता है। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर दिक्कतें रहेंगी। बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा फैसले खुद लें। अपने व्यवसायिक कागज संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम से परेशान रहेंगे। लव- घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी तालमेल रहेगा। युवा प्रेम संबंधों में पड़कर समय खराब न करें। स्वास्थ्य- थोड़ा समय अपनी सेहत और मनोबल को बेहतर बनाने में समय लगाएं। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- दिनभर भरपूर एनर्जी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में समस्या का हल निकाल लेंगे। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण मिलेगा। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखें। गुस्से में माहौल और बिगड़ सकता है। असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान देगा। व्यवसाय- व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। परिवार वालों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित रखें। आपका कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक चीजों के इस्तेमाल में सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास सफल होने वाले हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें। उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। नेगेटिव- आपको लगेगा कि किस्मत का साथ नहीं मिल पा रहा है। ये सिर्फ आपका वहम होगा। धैर्य और संयम से आप समस्या पर कंट्रोल कर लेंगे। परिवार के कामों में व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय- कारोबार में विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। अपना मनोबल रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना उस पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जाएगा। ऑफिस में सहयोगी की मदद से अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। लव- घर में तालमेल और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मौजूदा मौसम से थकान और बदन दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

Tags: 27 फरवरी का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि ( 27 फरवरी 2025)
Next: बस्तर : पहली बार हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से पहुंची बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026

Recent Posts

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026
बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

June 4, 2026
छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

June 4, 2026
नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.