Skip to content
April 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 3 मार्च का राशिफल
  • adhytma
  • Feature

3 मार्च का राशिफल

Nkc News Desk March 2, 2025

3 मार्च, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और ब्रह्म योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के लोगों को रुका पैसा मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। तुला राशि वालों का सोचा हुआ काम पूरा होगा। वृश्चिक और मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज कुछ अवसर सामने आएंगे, लेकिन उन्हें हासिल करना आपकी काबिलियत पर भी निर्भर करता है। रुका पैसा मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी लगाने से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी मित्र या संबंधी के साथ विवादित स्थिति बन सकती है। अपनी छवि और सम्मान का ध्यान रखें। आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- कार्य स्थल पर सभी गतिविधियों में उपस्थिति जरूर रखें। कर्मचारियों के बीच चल मतभेदों का असर आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी आ सकता है। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। अपोजिट जेंडर वालों के लिए आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। स्वास्थ्य- आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आपकी क्षमता पर पड़ेगा। फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए नियमित और व्यवस्थित होना पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। किसी पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष अहमियत दी जाएगी। कोई फंसा हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है। नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देने की स्थिति बन रही है, तो पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर लें। ध्यान रखें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। ना ही बिन मांगे सलाह दें। मान-हानि हो सकती है। व्यवसाय- कारोबार में परेशानियां बढ़ेंगी। समय रहते उन मुश्किल और परेशानियों का हल निकाल लेंगे। वर्किंग महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक कामों के बीच व्यवस्था बनाने में दिक्कत रहेगी। प्राइवेट ऑफिस में अपना टारगेट पूरा हो जाने से बहुत सुकून और राहत महसूस होगी। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। व्यस्तता के साथ आराम भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से नई योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। किसी विशेष कार्य को लेकर की गई आपकी लगन और मेहनत के अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। नेगेटिव- अधिक काम की वजह से दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थकान और चिड़चिड़ापन हावी न होने दें। दूसरों की मदद करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। इसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। कामयाबी हासिल करने में जल्दबाजी ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को अधिक मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत ध्यान दें। जो कि फायदेमंद रहेगे। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखना जरूरी है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष कार्यभार मिलेगा। लव- दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए परिवार की अनुमति मिल जाएगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान से गला खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और देसी इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। सिर्फ समय और ऊर्जा को मैनेज करने की जरूरत है। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत अमल करें। घर से संबंधित गतिविधियों पर आपका ध्यान रहेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति बनने पर अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। तनाव का असर आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ विषयों की जानकारी पर भी ध्यान दें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर राजनीतिक माहौल बन सकता है। दूसरों की बातों में ध्यान न देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। युवाओं को परीक्षा, प्रतियोगिता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा घर के मामले आपस में सुलझाएं। स्वास्थ्य- तनाव से बचें। इसका नकारात्मक असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- आप अपनी योग्यता से खास काम पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपको प्रशंसा मिलेगी। कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। ससुराल के साथ चल रहा विवाद दूर होने से संबंध अच्छे हो जाएंगे। नेगेटिव- युवाओं को करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। आपका अति आत्मविश्वास और घमंड लक्ष्य से भटका सकता है। अपनी कमियों पर काबू पाएं। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर, स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा लें। अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। लव- घर में अनुशासित और तनाव मुक्त माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में किसी सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति द्वारा के हस्तक्षेप से कुछ गलतफहमियां आ सकती है। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत का असर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी परेशानियों को बढ़ाएगा। अपनी कार्यशैली, दिनचर्या व्यायाम आदि पर जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- किसी सामाजिक या धार्मिक समारोह में जाने का निमंत्रण मिलेगा। दूसरों की मदद करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। नेगेटिव- किसी को पैसा उधार न दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। परिवार से संबंधित समस्या को लेकर मन विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें। भावनाओं में बहकर किसी को पैसा देने से नुकसान होगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विशेष प्रोजेक्ट अनुभवी व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो सकता है। अपने विरोधियों के प्रति लापरवाह न रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनेंगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और व्यवस्थित रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। सावधान रहें। स्वास्थ्य- किसी तरह का रिस्क लेना आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- कोई सोचा हुआ कम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा। घर में नयापन करने या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। नेगेटिव- शॉपिंग करते समय अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पड़ोसी या संबंधी से मनमुटाव बढ़ सकता है। कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता आएगी। व्यवसाय- बिजनेस में अत्यधिक कार्यभार की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों और साथियों का सपोर्ट रहेगा। युवाओं को मनचाहा कारोबार या नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग ऑफिस में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान से डाइजेशन डिस्टर्ब हो सकता है। उचित आहार लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- रुके कामों को गति देने का अनुकूल समय है। फाइनेंस संबंधी काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न होते जाएंगे। परिवार के सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन रखना संबंधों में दूरियां लाएगा, इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। अहम की वजह से भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। हर समस्या का समाधान आप अपने व्यवहार कुशलता से निकाल लेंगे। व्यवसाय- पेमेंट समय पर मिल जाने से वित्तीय मामलों में सुधार होगा। किसी तरह की पार्टनरशिप करने से पहले अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य रहेंगे। कोई बेहतरीन स्थितियां नहीं बन रही है। लव- आपकी समस्या को सुलझाने में परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी बीताएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- सामाजिक कार्यों में आपका रुझान रहेगा। व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। सभी काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। जिससे थकान के बावजूद खुशी मिलेगी। खुद को उर्जा और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। नेगेटिव- घर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ज्यादा अनुशासित होना आपसी संबंधों में दूरियां ला सकता है। घर में तनावपूर्ण माहौल बनेगा। विपरीत परिस्थिति बनने पर नकारात्मक न हों। व्यवसाय- कारोबार में नई कार्य प्रणाली को अंजाम देने से पहले और अधिक जानकारी हासिल करें। इस समय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। कामकाजी महिलाओं को पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ में सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी। कोई निर्णय बहुत सोच-समझकर ही लें। लव- परिवार का आपसी तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल संबंधों से परहेज रखें। मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण और मौसमी बदलाव से सतर्क रहें। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- किसी विशेष काम में मनचाही सफलता मिलने वाली है, इसलिए समय और ऊर्जा मैनेज करें। घर के रखरखाव में आपका योगदान रहेगा। धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मुलाकात होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- अपना आत्मविश्वास व मनोबल बनाए रखें, वरना अकारण ही लोग आपके ऊपर हावी हो सकते है। आपको आपके लक्ष्य से भी भटक सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करना आपकी प्राथमिकता है। व्यवसाय- कारोबार में आपके कोई अटके हुए काम किसी अनुभवी और बड़े इंसान की मदद से सुलझ जाएंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह न रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। नौकरी में अधिकारी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। घर का माहौल भी अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी परेशान करेगी। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को नजर अंदाज करें। इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- किसी से भी अपनी उपलब्धियां और योजनाएं शेयर न करें। आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। मनोनुकूल कोई काम न बनने से धैर्य और शांति रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद भी करनी पड़ेगी, लेकिन इस वजह से अपना कोई नुकसान ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य भार बढ़ेगा और आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी सहयोगी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां होंगी। आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही टेंशन से राहत मिलने वाली है। अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको कीमती उपहार मिल सकता है। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- आज आपकी भाषा शैली में कुछ कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अपनी कमजोरी पर काबू रखें। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग भी जरूर करें। इस समय वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह रहेंगी। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए मेहनत करना आवश्यक है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए मेहनत के साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना होगा। लव- घर में खुशहाली रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का व्यसन करने से परहेज करें। व्यस्तता के बावजूद अपनी दिनचर्या और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Tags: 3 मार्च का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि (3 मार्च 2025)
Next: छत्तीसगढ़ में शराब हुई सस्ती

Related Stories

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

March 29, 2026

Recent Posts

  • (no title)
  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

  • Uncategorized

April 22, 2026
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा

April 22, 2026
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..

April 22, 2026
रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़

रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

April 22, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • (no title)
  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.