रायपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर में महिला मड़ई का आयोजन किया गया है. 4 मार्च से 8 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में कई स्टॉल लगाए गए हैं जो महिलाओं को बीच खासा लोकप्रिय हो रहे हैं. इन स्टॉलों में साजो समान, कपड़े, खान-पान की चीजें सहित कई स्टॉल शामिल हैं. यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. इसे देखने न सिर्फ रायपुर से बल्कि रायपुर के बाहर के लोग भी पहुंच रहे हैं और महिला मड़ई का आनंद उठा रहे हैं.


महिलाएं आयोजन की कर रही तारीफ: इस तरह के आयोजन की महिलाएं तारीफ कर रही हैं. उनका कहना है कि यहां पर कई तरह के स्टॉल लगाए गए हैं. जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इसमें साड़ी, खाने पीने के स्टॉल शामिल हैं. गर्मी की परवाह किए बिना महिलाएं इस मड़ई में पहुंच रही हैं. यहां एक ही जगह पर कई सारी चीजें देखने को मिल रही है. पोषण वाटिका सहित कई स्टॉल हैं जो काफी अच्छे हैं. महिलाओं का कहना है कि उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है.
कोसा साड़ी आकर्षण का केंद्र: महिला मड़ई में कोसा साड़ी का स्टॉल लगाने वाली दुकान संचालिका का कहना था कि जांजगीर चंपा से धागा लाती हैं. उसके बाद उस कोसा से कोसा की साड़ी तैयार करती हैं, इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है और उस मेहनत के अनुसार अलग-अलग साड़ी की अलग-अलग कीमत होती है. इस आयोजन से उन्हें अच्छी कीमत मिल रही है. महिलाओं को कोसा साड़ी पसंद आ रही है.
