बालोद . बालोद जिले के डौंडीलोहारा में हुए जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों ने बाजी मारते हुए डौंडी लोहारा जनपद में अपना परचम लहरा दिया। इस चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी कांति बाई साहू को 25 में से 16 वोट मिले तो वही कांग्रेस की ओर जनपद अध्यक्ष प्रत्यासी को महज 09 वोट मिल पाए और भाजपा प्रत्यासी कांति बाई साहू 07 वोटो से जीत हासिल कर डौंडी लोहारा जनपद अध्यक्ष बने वही डौंडी लोहारा के कद्दावर भाजपा नेता जयलाल मालेकर उपाध्यक्ष बने। इस चुनाव में भाजपा ने 10 साल बाद डौंडी लोहारा जनपद पंचायत पर अपना कब्जा कर लिया है। वही जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्षों तथा भाजपा के पूरे कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किए।

वही इस जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि शहर के बाद अब ग्रामीण इलाको में भी भाजपा की सरकार बन रही है. इसकी शुरुआत डौंडीलोहारा से हुई है. वही आने वाले दिनों में जिले के अन्य जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष बनने की बात जिलाध्यक्ष ने कहा। आपको बतादे चेमन देशमुख के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद से बालोद जिले में फिर एक बार भाजपा मजबूती से अपनी पकड़ बनाती नजर आ रही है। जो भाजपा जिले में अपने गुटबाजी और अंदरूनी कलह की चलते बहुमत के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने में विफल हो जाती थी वही आज कांटे के टक्कर वाली जगहों पर भी भाजपा के उम्मीदवारों को जीत हासिल हो रही है।
लोहारा जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा जिला और मंडल अध्यक्षों की अहम भूमिका
आपको बतादे जिले के डौंडी लोहारा जनपद पंचायत क्षेत्र जो की डौंडी लोहारा और देवरी मंडल अंतर्गत आता है वही इस पूरे चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में डौंडीलोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने भाजपा अधिकृत प्रत्यासियों को जीत दिलाने में एक रणनीतिक भूमिका निभाते हुए 25 जनपद सदस्यो में से 13 भाजपा अधिकृत प्रत्याशीयो को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं वही इसके बाद 2 ऐसे जनपद सदस्य जो की भाजपा से बागी होकर चुनाव लडे और जीतकर आने के बाद जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के प्रत्यासियों को समर्थन के लिए भी मंडल अध्यक्षों से चर्चा के बाद भाजपा के प्रत्यासियों को अपना समर्थन दिए।
इस पूरे चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख तथा मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव और कुसुम शर्मा में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों साथ तालमेल के साथ इस जीत में अहम भूमिका निभाएं और 10 साल बाद पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया के गृहनगर वाले जनपद पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने में सफल हो पाए। इस जीत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी दोनो मंडल अध्यक्षों के साथ साथ भाजपा के पूरे पदाधिकारी और बूथ स्तर से लेकर संगठन के प्रमुख पदों पर आसीन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के जनता का भरपूर समर्थन मिलने की बात कहते नजर आए तथा सभी का आभार भी व्यक्त किए।
