Skip to content
March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • एशिया के खतरनाक सांप रसेल वाइपर की छत्तीसगढ़ में बढ़ी तादाद
  • Feature
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

एशिया के खतरनाक सांप रसेल वाइपर की छत्तीसगढ़ में बढ़ी तादाद

Nkc News Desk March 15, 2025

 दिखने में पायथन जैसा लेकिन बहुत विषैला

दुर्ग: बीते दिनों दुर्ग जिले के कचांदुर गांव में खेत में एक खतरनाक विषैला सांप मिला. लोग इसे पायथन समझने लगे. कुछ देर बाद स्नेक कैचर राजेश महादेव को बुलाया गया. उन्होंने बड़ी ही सावधानी से सांप को पकड़ा. फिर उसे जंगल में छोड़ने ले गए. अजगर जैसे दिखने वाले इस सांप को रसेल वाइपर सांप के नाम से जाना जाता है. जो बहुत ही जहरीला होता है. इसके काटने से कुछ ही देर में इंसान की मौत हो जाती है.

रसेल वाइपर सांप
स्नेक कैचर राजेश महादेव ने बताया कि रसेल वाइपर एशिया का बहुत ही जहरीला सांप है. इसके काटने के बाद 15 से 20 मिनट में मौत हो जाती है. ये दिखने में अजगर जैसा होता है लेकिन ये काफी विषैला होता है. कभी भी जब रसेल वाइपर से सामना हो तो इसें छेड़ने की कोशिश ना करें और उससे दूर रहे. तुरंत स्नेक कैचर या वन विभाग को इसकी जानकारी दें.

कहां पाए जाते हैं: रसेल वाइपर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और दक्षिण पूर्व एशिया में भी बड़ी संख्या में मौजूद है. छत्तीसगढ़ में पहले रसेल वाइपर नहीं होते थे. लेकिन प्रजनन के बाद अब कई इलाकों में रसेल वाइपर मिल रहे हैं.

रसेल वाइपर का निवास: रसेल वाइपर खेत और धान कटाई वाले जगहों पर पाए जाते हैं. सूखे खेतों, घास के मैदानों और झाड़ियों में देखा जाता है.

रसेल वाइपर की पहचान: रसेल वाइपर की पहचान विशेष भूरे रंग की त्वचा और गहरे भूरे धब्बों से की जा सकती है.

दुर्ग जिले में कहां सबसे ज्यादा: रसेल वाइपर दुर्ग जिले के अहिवारा में सबसे ज्यादा है.

हेमोटॉक्सिक होता है इसका जहर: रसेल वाइपर का जहर हेमोटॉक्सिक होता है. यानी यह खून को गाढ़ा कर देता है और शरीर के ऊतकों को नष्ट कर देता है.

रसेल वाइपर काटने के बाद स्थिति: रसेल वाइपर काटने से व्यक्ति को गंभीर दर्द, सूजन, रक्तस्राव और अंग विफलता का सामना करना पड़ता है. तेजी से रक्तस्राव होने लगता है. रक्तचाप बहुत कम हो जाता है. किडनी फेलियर होने की संभावना बढ़ जाती है.

रसेल वाइपर कितना खतरनाक: रसेल वाइपर काटने के बाद समय पर इलाज न मिले, तो कुछ ही देर में व्यक्ति की मौत हो जाती है. इस सांप के काटने के बाद तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे. वहां एंटी वेनम उपलब्ध रहता है. तुरंत इसे लगवाएं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में 5 मार्च को प्रदेश में सांप काटने की घटना से होने वाली मौतों पर चर्चा हुई. इस दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि जशपुर में 2022, 23, 24 में तीन साल में सर्पदंश से 96 मौतें हुई. जबकि बिलासपुर में इन तीन सालों में सर्पदंश से 431 मौतें हुई है. विधायकों ने अस्पतालों में एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की बात भी सदन में की. साथ ही ये भी बताया कि सिर्फ जिला अस्पताल में एंटी वेनम होने की वजह से सांप काटने के बाद पहुंचने में देरी के कारण मौत हो जाती है. विधायकों ने हर अस्पताल में एंटी वेनम उपलब्ध कराने की मांग की.

Tags: एशिया खतरनाक सांप छत्तीसगढ़ तादाद रसेल वाइपर

Continue Reading

Previous: इस गांव में किया जाता है सांप पालन, एक लीटर जहर से करोंड़ो कमाते हैं लोग
Next: अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Related Stories

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026
मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

March 7, 2026

Recent Posts

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आज का राशिफल
  • adhytma

आज का राशिफल

March 8, 2026
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  • adhytma

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  

March 8, 2026
 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.