Skip to content
June 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • तखतपुर नगर पालिका में दो बार शपथ ग्रहण समारोह
  • Feature

तखतपुर नगर पालिका में दो बार शपथ ग्रहण समारोह

Nkc News Desk March 18, 2025

 नपा अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षदों के बाद BJP पार्षदों ने ली शपथ, कल होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

तखतपुर. नगर पालिका तखतपुर में पार्षदों के लिए दो-दो बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दरअसल 12 मार्च को शासन की ओर से नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। चूंकि 15 वार्ड वाले नगर पालिका तखतपुर में अध्यक्ष कांग्रेस का निर्वाचित हुआ है. साथ ही 9 पार्षद भी कांग्रेस के चुने गए हैं। इस तरह नगर सरकार कांग्रेस की है। शासन द्वारा निर्धारित तारीख को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह थे, लेकिन भाजपा पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करते हुए शपथ ग्रहण नहीं किया था.

नगर पालिका अधिनियम के तहत निर्वाचन के राजपत्र में प्रकाशन के एक माह के भीतर प्रथम सम्मेलन होकर उपाध्यक्ष का चुनाव होना आवश्यक है। इस प्रक्रिया में पार्षद तब तक भाग नहीं ले सकते जब तक उनका शपथ नहीं हो जाता है। शासन के प्राप्त निर्देशों के अनुसार मंगलवार को नगर पालिका का प्रथम सम्मेलन और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके पूर्व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर भाजपा पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया गया। साधारण शपथ ग्रहण समारोह में तखतपुर एसडीएम ज्योति पटेल ने 6 भाजपा पार्षदों को पद की गरिमा की शपथ दिलाई. अब कल मंगलवार को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है जिसमें कोई विशेष उल्लेख पर नहीं हुआ तो कांग्रेस के किसी पार्षद का उपाध्यक्ष बनना तय है. भाजपा पार्षदों द्वारा 12 तारीख को शपथ ग्रहण नहीं किए जाने के विषय में जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पूछा गया तो उनका कहना था कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होलाष्टक में किया गया है। हम लोग सनातनी हिंदू हैं और इस तरह के शुभ अशुभ अवसरों को मानते हैं इसलिए 12 तारीख को होलाष्टक की वजह से हमारे पार्षदों ने शपथ ग्रहण नहीं लेने का निर्णय लिया था, क्योंकि संवैधानिक प्रक्रिया में शपथ ग्रहण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है इसलिए सोमवार को भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका में एसडीएम के समक्ष अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली है।

भाजपा नेता संतोष कौशिक ने बताया कि हम भाजपा के कार्यकर्ता सनातनी हिंदू हैं और हिंदू रीति रिवाज को श्रद्धा और विश्वास के साथ पालन करते हैं और उसमें बताए गए शुभ और अशुभ अवसरों को भी मानते हैं। चूंकि पूर्व में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह होलाष्टक के बीच में आयोजित किया गया था इसलिए होलाष्टक में किसी शुभ काम के आरम्भ की मनाही को देखते हुए हमारे भाजपा के 6 पार्षदों ने निर्णय लिया था कि वह 12 तारीख को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर शपथ ग्रहण नहीं करेंगे।

मंगलवार को होना है उपाध्यक्ष का चुनाव
मंगलवार को उपाध्यक्ष का चुनाव होना है इसे देखते हुए सोमवार को भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका में एसडीएम के समक्ष अपने पद की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली है। इसमें किसी प्रकार का राजनीतिक विरोध नहीं है कि भाजपा पार्षद, कांग्रेस पार्षदों के साथ शपथ ग्रहण नहीं करना चाहते थे। भाजपा पार्षदों का मानना है कि नगर के विकास के लिए जिस किसी का भी साथ देना या लेना पड़े वह साथ देंगे और लेंगे। अब वह अपने वार्ड के हर एक नागरिक का प्रतिनिधित्व नगर पालिका में कर रहे हैं। इसलिए वे नगर पालिका में जिस वार्ड से भी चुनकर आए हैं उस वार्ड के हर नागरिक का प्रतिनिधि हैं और उनकी समस्याओं के लिए किसी का भी साथ मांग सकते हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरेश सिंह से जब भाजपा पार्षदों के लिए दोबारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने के विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि 12 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा पार्षदों ने शपथ नहीं लिया था। चूंकि निर्वाचन परिणाम के राजपत्र में प्रकाशित होने के एक माह के भीतर नगर पालिका का प्रथम सम्मेलन होकर उपाध्यक्ष का चुनाव होना आवश्यक है, इसलिए सोमवार को भाजपा पार्षदों के लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अनुविभागीय अधिकारी ने पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगलवार को उपाध्यक्ष के चुनाव में सभी पार्षदों की भागीदारी के लिए यह आवश्यक था।

 

Tags: छत्तीसगढ़ तखतपुर नगर पालिका र शपथ ग्रहण समारोह

Continue Reading

Previous: स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के नाम से सरकारी डॉक्टर-कर्मचारियों से लाखों की अवैध वसूली
Next: सुनीता विलियम्स  हुई 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
  • NEET-UG Re-Exam आज… 22 लाख छात्रों की परीक्षा और NTA का ‘इम्तिहान’, सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम
  • पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान से सर्व आदिवासी समाज ने की सौजन्य मुलकात
  • नीट परीक्षा 2026: छात्र ने मांगा था नागपुर में सेंटर, मिला अबूधाबी में, NTA DG की सफाई

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
  • छत्तीसगढ़

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

June 20, 2026
NEET-UG Re-Exam आज… 22 लाख छात्रों की परीक्षा और NTA का ‘इम्तिहान’, सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम
  • education

NEET-UG Re-Exam आज… 22 लाख छात्रों की परीक्षा और NTA का ‘इम्तिहान’, सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम

June 20, 2026
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम

June 20, 2026
पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान से सर्व आदिवासी समाज ने की सौजन्य मुलकात
  • छत्तीसगढ़

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान से सर्व आदिवासी समाज ने की सौजन्य मुलकात

June 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
  • NEET-UG Re-Exam आज… 22 लाख छात्रों की परीक्षा और NTA का ‘इम्तिहान’, सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुई CAIT छत्तीसगढ़ की टीम
  • पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान से सर्व आदिवासी समाज ने की सौजन्य मुलकात
  • नीट परीक्षा 2026: छात्र ने मांगा था नागपुर में सेंटर, मिला अबूधाबी में, NTA DG की सफाई
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.