बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से Bihar Board 12th Result 2025 जारी कर दिया गया है. लाखों छात्र बेसब्री से अपने इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. बिहार बोर…see more

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड ने लगातार सातवीं बार पूरे देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है. इस साल तीनों संकायों में लाखों छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से बड़ी संख्या में सफल हुए हैं.
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 में कुल 87.21% छात्र सफल हुए थे. जबकि इस साल 86.50% छात्रों ने इंटर परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी विज्ञान संकाय से शामिल हुए. तीनों संकायों में कुल मिलाकर लाखों छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से बड़ी संख्या में सफलता हासिल की.
विज्ञान संकाय
परीक्षार्थी: 6,33,896
उत्तीर्ण छात्र: 5,68,330
कला संकाय
परीक्षार्थी: 6,11,365
उत्तीर्ण छात्र: 5,05,884
वाणिज्य संकाय
परीक्षार्थी: 34,821
उत्तीर्ण छात्र: 32,999
13:56 PM (IST)
• 25 Mar 2025
आर्ट्स में इन छात्रों ने मारी बाजी
आर्ट्स में बाजी मारने वालों में संयुक्त रूप से अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने टॉप किया है. दोनों ने ही 473 अंक (94.6%) हासिल किए हैं. दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा ने बाजी मारी, दोनों ने 471 अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा तीसरे स्थान पर तीन छात्र रहे.
