रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उत्कल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के 35 लाख उत्कल बंधुओं को उत्कल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का संबंध है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि पहले ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल एक राज्य हुआ करते थे. बैरिस्टर मधुसूदन दास समेत कई महापुरुषों के प्रयास से 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा प्रान्त का निर्माण हुआ, तब से उत्कल दिवस बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि ओडिशा में जगन्नाथ को छ्त्तीसगढ़ का चावल भोग के रूप में चढ़ाया जाता है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच रोटी-बेटी का भी संबंध है. छत्तीसगढ़ का ओडिशा से गहरा नाता रहा है, ऐसे में हमारे प्रदेश में भी उत्कल दिवस मनाया जा रहा है.
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नक्सलवाद को लेकर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है. कांग्रेस को विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय में भी क्लीन स्वीप मिला है, इसलिए बौखलाहट में ऊलजुलूल बोल रहे हैं. छत्तीसगढ़ और देश की जनता जानती है कि किसके राज्य में नक्सली फले-फुले हैं.
