लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी के पास जिले के उरला में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के लिए संस्था द्वारा कड़ी सी कड़ी सजा की मांग की गई और ज्ञापन दिया गया।


Raipur. दुर्ग जिले के उरला क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह न केवल मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है, बल्कि पूरे सभ्य समाज की आत्मा को आहत हुई है।जिसे लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी के द्वारा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी से भेंट मुलाक़ात कर इस घटना का ज्ञापन सौंपा गया जो कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। ऐसे घिनौने अपराध के लिए दरिंदों को कड़ी सी कड़ी सजा हो और ऐसे लोगों लिए समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। संस्था द्वारा इस इस मामले में प्रशासन पूरी तरह से गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाए। मंत्री जी के द्वारा सकारात्मक रूप से आश्वासन प्राप्त हुआ।
