Skip to content
September 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया

Nkc News Desk May 2, 2025

रायपुर। पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया जी को हमने खो दिया। राजधानी रायपुर से उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना है कि यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक निर्दोष व्यक्ति की इस प्रकार निर्मम हत्या ने हम सभी को गहरा शोक और आक्रोश से भर दिया है।
दिनेश मिरानिया जी एक साधारण नागरिक थे, जो संभवतः प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने एवं अपने विवाह वर्षगांठ उपलक्ष्य में पहलगाम घूमने गए थे। ऐसे में, उन पर किया गया यह हमला मानवता के दुश्मनों की क्रूरता और बर्बरता का जीता-जागता प्रमाण है। यह घटना दर्शाती है कि आतंकवाद किस प्रकार निर्दोष लोगों की जान लेने पर तुला हुआ है और शांति एवं सद्भाव के माहौल को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में, छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके परिवार को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह कदम सरकार की संवेदनशीलता और पीड़ित परिवार के प्रति उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह सहायता राशि निश्चित रूप से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख से उबरने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में कुछ हद तक मदद करेगी।
मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का इस त्वरित और मानवीय प्रतिक्रिया के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी। सरकार का यह दृढ़ संकल्प पीड़ितों के परिवारों को न्याय की उम्मीद दिलाता है और समाज में यह संदेश देता है कि इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे श्री मिश्रा ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश इस दुखद घड़ी में दिनेश मिरानिया के परिवार के साथ खड़ा है। हम उनके शोक में सहभागी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह समय हम सभी के लिए एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम किसी भी कीमत पर आतंकवाद को सफल नहीं होने देंगे और शांति एवं सौहार्द के मूल्यों को बनाए रखेंगे।
यह घटना हमें यह भी याद दिलाती है कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है, जिससे लड़ने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
इसके साथ ही, समाज के सभी वर्गों को भी शांति और सद्भाव बनाए रखने में अपना योगदान देना होगा।
अंत में, मैं एक बार फिर दिनेश मिरानिया को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति दे। ॐ शांति।

Tags: आभार व्यक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधायक पुरन्दर मिश्रा

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के इस गांव में हुई है ‘ग्राम चिकित्सालय’ की शूटिंग
Next आंजनेय विश्वविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “उड़ान-2025” का किया भव्य आयोजन

Related Stories

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

August 28, 2026

Recent Posts

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • विश्व

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता

August 29, 2026
ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

August 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.