रायपुर. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों के 8 करोड़ का गबन करने का आरोप लगाया है. नेताप्रतिपक्ष के राज्यपाल को लिखे पत्र को लेकर केदार कश्यप ने पलटवार किया है. मंत्री कश्यप ने कहा, सुकमा की घटना के बाद पहली बार DFO को निलंबित किया गया है. खुलकर दोषियों पर कार्रवाई की है. ये साय सरकार की पारदर्शिता है. संदेह के घेरे में रहने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ये गरीबों और छत्तीसगढ़ का पैसा है. इसके साथ कोई हेरा फेरी नहीं चलेगी.

चरणदास महंत के राज्यापाल को लिख पत्र को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए केदार कश्यप ने कहा, इनके पास राजनीति करने का कोई मुद्दा नहीं है. तेंदूपत्ता का सबसे अधिक दर देने वाला एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़ है इसलिए इन्हें पीड़ा है, क्योंकि ये आदिवासियों का कभी उद्धार नहीं कर पाए और उद्धार कभी ये कर भी नहीं सकते, क्योंकि आदिवासियों को ये राजनीति करने का साधन मानते हैं.
केदार कश्यप ने दीपक बैज को दी चुनौती
फोर्स का मशीनरी की तरह उपयोग करने वाले दीपक बैज के बयान पर केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए उन्होंने बैज को चुनौती दी. मंत्री कश्यप ने कहा, दीपक बैज कांग्रेस के पिछले पांच में गृह मंत्री का बाइट निकाल के दिखाए, जिन्होंने नक्सलवाद के ख़िलाफ़ बोला हो, जिन्होंने पुलिस का हौसला बुलंद किया हो. दीपक बैज को मेरी चुनौती है. सत्ता से बाहर होने के बाद इन्हें अलग-अलग विचार आते हैं. हमारी शुभकामनाएं है, ये हमेशा विपक्ष में रहे और विभिन्न विषयों पर हमें जानकारी देते रहे.
