जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक सरकारी डॉक्टर अपनी ड्यूटी छोड़कर क्लिनिक के नाम पर हॉस्पिटल चला रहा था। बता दें कि लापरवाह डॉक्टर ने अपने ही घर में एक बड़े कमरे में बेड लगा रखा था। तो वहीं दूसरे कमरे में दवाइयों का जखीर रखा हुआ था। डॉक्टर क्लिनिक की आड़ में लोगों को अस्पताल जैसी सुविधाएं दे रहा था। दरअसल यह पूरा मामला तोकापाल ब्लॉक के बडे़ किलेपाल का है।

टीम गठित कर की गई क्लिनिक में छापेमारी
एसडीएम तोकापाल और बीएमओ ने शिकायत के बाद डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा। एमबीबीएस डॉक्टर ड्यूटी में ना जाकर घर में ही इलाज कर रहा था। प्रशानिक अफसरों ने क्लिनिक को सील किया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी भेजी गई है।
