

“जहां स्वच्छता होती है, वहां समृद्धि अपने आप आती है।”
इसी विचार को साकार करते हुए लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आज ग्राम पंचायत तुलसी में एक भव्य स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का केंद्र बिंदु रहा स्थानीय हाई स्कूल का ग्राउंड और उसके आसपास के सार्वजनिक स्थल, जहां श्रमदान द्वारा सफाई की गई,और कचरे को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर निस्तारित किया गया।
अभियान में गांव की किशोरियाँ, युवा वर्ग, महिलाएं, विद्यार्थी एवं जागरूक ग्रामीणजन विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
सभी ने सामूहिक भागीदारी के साथ स्वच्छता का संदेश दिया —
“हमारी भागीदारी, स्वच्छता की जिम्मेदारी।”
इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं था,
बल्कि स्वच्छता के प्रति मानसिकता में परिवर्तन लाना और स्वच्छ रहने की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सदैव राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण के लिए कार्यरत है। संस्था का यह प्रयास स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक भारत की दिशा में एक सार्थक कदम है।
