Skip to content
October 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छग में शुरू होगा भू-जल संवर्धन मिशन : सीएम साय करेंगे मिशन का शुभारंभ, डिप्टी सीएम साव विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा,
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छग में शुरू होगा भू-जल संवर्धन मिशन : सीएम साय करेंगे मिशन का शुभारंभ, डिप्टी सीएम साव विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा,

Nkc News Desk May 20, 2025

भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर शहरों में होंगे प्रभावी काम

रायपुर. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन प्रारंभ किया जा रहा है. इसका शुभारंभ 20 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी काम किए जाएंगे. भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ के मौके पर हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग, राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा विशेषज्ञ जल संरक्षण, इसके उपायों और परिणामों पर मंथन भी करेंगे.

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 20 मई को दोपहर तीन बजे से आयोजित भू-जल संरक्षण मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विशेषज्ञ जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे. इस दौरान उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव शहरों में जल संरक्षण पर विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे. वे प्रदेश के नगरीय निकायों में जल संरक्षण की भावी कार्ययोजना भी साझा करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वितीय सत्र में शाम छह बजे मिशन का शुभारंभ करेंगे. वे नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम में भू-जल संवर्धन मिशन के ब्रोशर का विमोचन और इस पर तैयार वीडियो भी लॉन्च करेंगे.

योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके परिणामों पर होगी चर्चा
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है. प्रथम सत्र में देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ एवं अधिकारी भू-जल एवं वर्षा जल संरक्षण पर देश-विदेश में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके परिणामों पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ में इसके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 मई को दोपहर तीन बजे इस सत्र का शुभारंभ करेंगे. इस सत्र में प्रदेश के ख्याति प्राप्त हाइड्रोलॉजिस्ट रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग की जरूरत, उत्कृष्ट कार्ययोजना और बेस्ट प्रेक्टिसेस पर जानकारी देंगे.

क्रेडाई के कॉलोनाइजर्स कॉलोनियों में तथा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि उद्योगों में भू-जल संचय के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रस्तुतिकरण देंगे. वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी भू-जल एवं वर्षा जल के संरक्षण के लिए अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा उनके परिणामों को प्रस्तुत करेंगे.

जल संरक्षण की रणनीति साझा करेंगे वॉटरमैन
डॉ. बसवराजु ने बताया कि प्रथम सत्र में गुजरात के सूरत म्युनिसिपल कार्पोरेशन की विशेषज्ञ टीम एवं शुभारंभ सत्र के विशेष आमंत्रित वक्ता भारत के वॉटरमैन राजेन्द्र सिंह जल संरक्षण की रणनीति साझा करेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव भू-जल एवं वर्षा जल संरक्षण पर अपनी प्रस्तुतिकरण के बाद प्रतिभागियों से खुली चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में शाम छह बजे भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ करेंगे. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, विशेषज्ञों, समाजसेवियों तथा स्वयंसेवी संगठनों से भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

Tags: छग डिप्टी सीएम साव विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा भू-जल संवर्धन मिशन मिशन का शुभारंभ सीएम साय

Post navigation

Previous 19 साल बाद पूर्व चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. एसएन आदिले के खिलाफ कोर्ट में पेश हुआ चालान
Next नवीन जिन्दल की मानवीय पहल : 20,000 से अधिक जिन्दल स्टील के कर्मचारी सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास के लिए देंगे एक दिन का वेतन

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.