Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 के वार्ड 31 में खम्हारडीह थाना के समीप महाप्रभु जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुंडीचा का घर बनाने नये सामुदायिक भवन का निर्माण एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्ष, पार्षदों सहित भूकिया भूमिपूजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 के वार्ड 31 में खम्हारडीह थाना के समीप महाप्रभु जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुंडीचा का घर बनाने नये सामुदायिक भवन का निर्माण एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्ष, पार्षदों सहित भूकिया भूमिपूजन

Nkc News Desk June 4, 2025

रायपुर – आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 3 के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 के क्षेत्र खम्हारडीह पुलिस थाना के समीप महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने विधायक निधि मद से 24 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नये सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विकास कार्य श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, सर्वश्री प्रदीप वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, कैलाश बेहरा, महेष कुमार धु्रव, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के गुरू जी पंडित छगन लाल तिवारी, पूर्व एल्डरमेन श्री कमल हरपाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोनू सलूजा, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, श्री रंजीत बारवा, सुश्री ऋतु सहित बडी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आमजनो की उपस्थिति के मध्य भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ किया। रायपुर उत्तर विधायक ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड अंतर्गत वृंदावन कालोनी में 5 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन और 5 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण हेतु भूमिपूजन करके कार्यारंभ कराया।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 जोन कमिष्नर श्री रमेष जायसवाल को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने नया सामुदायिक भवन तैयार करने का कार्य जोन स्तर पर सतत माॅनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता के साथ दिसम्बर 2025 तक शत – प्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश दिये, ताकि वर्ष 2026 के श्री रथ यात्रा महापर्व में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी अपने गायत्री नगर धाम से पौराणिक परंपरा अनुसार निकलकर अपनी मौसी जी माता गुण्डीचा के निवास में पहुंचकर विश्राम कर समस्त भक्तजनों, आम जनता पर कृपा रायपुर शहर में बरसायें। उत्तर विधायक ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने प्रयास सतत जारी रहा। तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा इस हेतु भूमि का आबंटन किया गया। उसके बाद आज उक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कार्य का प्रारंभ किया गया है। इस हेतु उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मंच में अपने गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी का दुपट्टा प्रदत्त कर सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी ने सभी नागरिको को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने नये सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाईयां दी । उन्होने कहा कि रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जनप्रतिनिधि के रूप में प्रारंभ से समाज के सर्वहारा वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित भाव से सेवा देते आये है। उन्होने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का गायत्री नगर स्थित पवित्र धाम श्री पुरंदर मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है, जहां महाप्रभु की कृपा आम जनता पर बरसती है। इसी कारण उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को महाप्रभु की कृपा से विधानसभा चुनाव में विजयी होने का पूर्वाभास हो गया था । उन्होने उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के जनहितैषी कार्यो को सराहा।
नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने नया सामुदायिक भवन निर्माण प्रारंभ करने पर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि जब से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा बने हैँ।रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की अविरल गंगा बह रही है। वार्ड पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू ने उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के विकास कार्यो की सराहना की एवं कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में उनके पार्षद बनने के बाद लगातार नये मार्गो का निर्माण हो रहा है यह उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व का सुफल स्वरूप है। श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्षेत्र अत्यंत तेज गति से विकसित हो रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन नेताजी सुभासचंद्र बोस वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि श्री रोहित साहू एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल ने किया।

Tags: उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जोन 3 के वार्ड 31 में खम्हारडीह थाना जोन अध्यक्ष निर्माण एमआईसी सदस्यों पार्षदों सहित भूमिपूजन महाप्रभु जगन्नाथ मौसी जी माता गुंडीचा सामुदायिक भवन

Continue Reading

Previous: ‘ईमानदार और निष्पक्ष रहें’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएएस अधिकारियों को  दी ये नसीहत
Next: पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है: वन मंत्री केदार कश्यप

Related Stories

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026

Recent Posts

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • कृषि
  • राष्ट्रीय

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ

July 21, 2026
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.