Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 52 लाख के मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी नहीं शराबी और बकरियां, 10 साल बाद भी पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

52 लाख के मिनी स्टेडियम में खिलाड़ी नहीं शराबी और बकरियां, 10 साल बाद भी पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं

Nkc News Desk June 11, 2025

धमतरी. विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाला प्रशासन जब जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ लेता है, तो नतीजा होता है-“बेलरगांव का मिनी स्टेडियम”, जो महज एक खंडहर बनकर रह गया है. सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया था. इसके बावजूद यह ग्रामीणों के लिए खेल का केंद्र नहीं बन पाया और न ही यहां सामाजिक गतिविधियों हो सकी है. गजब तो यह है कि लगभग 10 वर्षों का समय बीत चुका है और अबतक स्टेडियम तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं बन पाई है.

खेतों के बीच अविकसित सपना बनकर रह गया स्टेडियम
इस मिनी स्टेडियम का निर्माण ऐसे स्थान पर किया गया है, जिसके चारों ओर केवल खेत हैं और कोई पक्की अथवा कच्ची सड़क नहीं. जब खेतों में फसल लहलहाती है, तब स्टेडियम तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता. ग्रामीण खिलाड़ियों को खेतों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फसलें भी खराब होती हैं और खिलाड़ियों की परेशानी भी बढ़ती है.

शराबियों और जुआरियों का बना अड्डा

स्थानीय युवाओं का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक न सड़क बनी, न रखरखाव हुआ, न ही स्टेडियम को कोई उद्देश्य मिला. नतीजतन, अब यह स्टेडियम शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन चुका है. मैदान के चारों ओर बिखरी शराब की बोतलें, ताश के पत्ते, टूटी बाउंड्रीवॉल और मैदान के बीचोबीच लगा बिजली का पोल, यह सब उस उपेक्षा की गवाही देते हैं, जिसे प्रशासन ने विकास के नाम पर रचाया है.

इसे भी पढ़ें : CG News: 2,200,000,000 का आबकारी घोटाला, अब दोषी अफसरों को प्रमोशन, डीपीसी के लिए पहुंचा प्रस्ताव
स्टेडियम होने के बावजूद दूसरे गांव में अभ्यास के लिए युवा मजबूर

गांव के युवाओं ने निराशा जताते हुए बताया कि स्टेडियम होते हुए भी उन्हें अन्य गांवों में जाकर अभ्यास करना पड़ता है, जिससे उनका समय, ऊर्जा और प्रतिभा तीनों प्रभावित होती हैं. फिटनेस और खेलकूद को लेकर जागरूक ग्रामीण भी सुबह की वॉक के लिए स्टेडियम नहीं जा पाते, क्योंकि रास्ता ही नहीं है. खुले सेफ्टिक टैंक की मौजूदगी स्टेडियम को दुर्घटना का न्यौता देने वाला स्थल बना रही है. स्थानीय निवासी बताते हैं कि मांग पर स्टेडियम जरूर मिला, लेकिन उसका लाभ उठाने का मौका अब तक नहीं मिल पाया है.

ये है युवाओं की मांगे

युवाओं की मांग है मिनी स्टेडियम शराबियों का अड्डा नहीं, खिलाड़ियों का केंद्र बने. इसके लिए बेलरगांव के युवाओं और ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रशासन से सड़क निर्माण, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, बिजली पोल स्थानांतरण और साफ-सफाई की मांग की है. उनका कहना है कि स्टेडियम को जल्द चालू किया जाए ताकि गांव की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल सके. आज जब सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तब बेलरगांव जैसे गांवों में स्टेडियम होते हुए भी उपयोग नहीं हो पाना, विकास के नाम पर छलावा ही प्रतीत होता है.

विकल्प तलाश रहे, जल्द एक्टिव करेंगे स्टेडियम
इस पूरे मामले पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा, शुरुआत में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से सड़क के लिए जमीन देने की बात कही थी, लेकिन बाद में जमीन निजी होने की वजह से किसानों ने इंकार कर दिया. अब हम विकल्प तलाश रहे हैं और जल्द ही स्टेडियम को एक्टिव करेंगे.

Tags: खिलाड़ी मिनी स्टेडियम शराबी और बकरियां

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से
Next 7 सालों बाद भी नहीं मिल पाया रोजगार गारंटी की राशि, पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.