रायपुर : बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद थे. इस बैठक में संगठन की गतिविधि योजनाओं की उपलब्धि के साथ ही समीक्षा हुई. बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी ने 9 जून से लेकर 21 जून तक जो कार्यक्रम निर्धारित किया है. उन कार्यक्रमों की योजना और रचना और हम सब विधायकों की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई है. इस विषय पर मार्गदर्शन मिला है. 21 जून को योग दिवस है. योग दिवस को व्यापक रूप से आयोजित करने का अलग-अलग विभागों के माध्यम से अलग-अलग संगठनों के माध्यम से हम सब की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई है.

आपातकाल झेलने वालों का होगा सम्मान : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “25 जून आपातकाल दिवस को किस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया था. संविधान को नुकसान पहुंचाकर लोकतंत्र की हत्या की थी. कांग्रेस के उस काले कारनामे को जन-जन तक ले जाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
जिन्होंने आपातकाल के दौरान यातनाएं झेली उनको सम्मानित करने का भी कार्यक्रम पार्टी स्तर पर होना है. केंद्र सरकार की 11 साल की जो उपलब्धि है. उन उपलब्धियां को व्यापक रूप से अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है- अरुण साव, डिप्टी सीएम
आने वाले सभी कार्यक्रमों में 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है. हर एक मतदान केंद्र तक करने के निर्देश पार्टी के हैं. उसकी तैयारी करने का और इन सब कार्यक्रमों में नियमित रूप से एक पेड़ मां के नाम और हर मतदान केंद्र तक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जाएगा. इसमें जन भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश पार्टी ने दिया है. आने वाले 15 अगस्त तक वृक्षारोपण के अभियान को लगातार चलाते रहने का निर्देश है. 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात है. उस मन की बात को हर एक बूथ में आयोजित करने के विषय में चर्चा हुई है.
