Skip to content
October 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार: उद्योग मंत्री देवांगन

Nkc News Desk June 29, 2025

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख रू. से किए गए सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर, प्रदेश के उद्योग,एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि सन 2047 तक सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, विगत 11 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विकास को जो रफ्तार दी है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटियों को अल्प समय में पूरा कर यह साबित किया है कि हमारी सरकार आमजनता की हितैषी सरकार है, उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दर्जनों जनहितैषी योजनाएं चालू की थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दी थी, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पुनः उन योजनाओं का क्रियान्वयन कर समाज के गरीब, निर्धन, बेसहारा, असहाय के साथ-साथ अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचा रहे हैं।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कल शनिवार को कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा एन.टी.पी.सी. के सी.एस.आर. मद से प्रदत्त राशि से वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख 83 हजार रूपये की लागत से जर्जर डामरीकृत सड़कों का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है। कल उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उक्त महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बने 16 माह हुए हैं, इस अवधि में कोरबा जिले के लिए जिला खनिज न्यास मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा कुछ कार्यो की निविदा आदि की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होने कहा कि मैं कोरबा क्षेत्र की देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाता हूॅं कि कोरबा के समग्र विकास के लिए कभी कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता की मांग एवं उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही विकास कार्यो को गति व दिशा दी जाती रहेगी।

पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें प्रतिष्ठान

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने एन.टी.पी.सी. सहित अन्य प्रतिष्ठानों के पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें, यह मेरा आग्रह भी है और निर्देश भी। उन्होने कहा कि पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यकतानुसार वहॉं के समग्र विकास का कार्य प्रतिष्ठान सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि विस्थापित ग्रामों के नागरिकों का दर्द क्या होता है, यह वहीं व्यक्ति समझ सकता है जो इस दर्द से गुजरा हुआ हो, अतः इन ग्रामों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना प्रतिष्ठानों का नैतिक व सामाजिक दायित्व भी है।

कोरबा में विकास पुरूष की छबि बनी है उद्योग मंत्री श्री देवांगन की

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की छबि कोरबा में एक विकास पुरूष के रूप में निर्मित हुई है, उन्होने अपने महापौर कार्यकाल के दौरान कोरबा का जिस तरह से विकास किया, वह अपने आप में अद्वितीय है, अब वे प्रदेश के उद्योग मंत्री है, 15 माह में मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा में विकास को जो गति दी है, वह अपने आप में काबिले तारीफ है, मुझे प्रसन्नता है कि उनके मार्गदर्शन में मुझे जनसेवा का अवसर मिल रहा है, महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझ से आपकी जो भी अपेक्षाएं होगी वह अवश्य पूरी की जाएंगी।

कोरबा का समग्र विकास-एकमात्र लक्ष्य

इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डो का समग्र विकास हो, हमारे देवतुल्य नागरिकबंधुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी न हो, यह हमारा एकमात्र लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री एवं कोरबा लाडले विधायक श्री लखनलाल देवांगन का भरपूर मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर पार्षद श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में कराए गए करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम कोरबा के अन्य वार्डो के साथ-साथ इस वार्ड में भी जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद राकेश वर्मा व मुकुंद सिंह कंवर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व पार्षद गिरजादेवी पटेल, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, परविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, कृष्णा द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, राठौर, कपूरचंद पटेल, प्यारेलाल साहू, दूजराम सहित बड़ी संख्या मेंं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: उद्योग मंत्री देवांगन मोदी सरकार सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य

Post navigation

Previous कांग्रेस कार्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का फोन पार, मंत्री केदार कश्यप का बयान
Next तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.