Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • खदानों में दक्ष संचालन के लिए अदाणी समूह का नया प्रशिक्षण अभियान: CG, MP और ओडिशा के 100 से अधिक युवाओं को दी जाएगी भारी मशीनों और तकनीकी वाहनों को चलाने की मुफ्त ट्रेनिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

खदानों में दक्ष संचालन के लिए अदाणी समूह का नया प्रशिक्षण अभियान: CG, MP और ओडिशा के 100 से अधिक युवाओं को दी जाएगी भारी मशीनों और तकनीकी वाहनों को चलाने की मुफ्त ट्रेनिंग

Nkc News Desk July 1, 2025

रायपुर। अदाणी समूह की कौशल विकास की प्रमुख संस्था अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन ने खदानों में भारी मशीनों और वाहनों को चलाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। ड्राइविंग और यातायात अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर), छत्तीसगढ़ के सहयोग से नवा रायपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 25 युवाओं के एक नए प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। अदाणी समूह की सामाजिक सरोकार की पहल के तहत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा राज्य के लगभग 103 युवाओं के कौशल विकास संवर्धन हेतु भारी और तकनीकी वाहनों को चलाना सिखाया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अदाणी समूह के परियोजना प्रभावित गाँवों में युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बैच में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार तहसील में स्थित जीपी 2 व 3 खदानों से 30 लोग, सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील के पीईकेबी और पीसीबी खदानों से 13 युवाओं सहित मध्यप्रदेश राज्य के सिंगरौली जिले के सुलयारी तहसील से 50 तथा ओडिशा राज्य के तालाबीरा से 10 प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) के 40 दिनों में 240 घंटों और हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) के 35 दिनों में 200 घंटों के निःशुल्क प्रशिक्षण में कुशल किया जाएगा। इन सभी को यहाँ प्रशिक्षण सहित हॉस्टल में रहने, खाने सहित संपूर्ण व्यवस्था का खर्च अदाणी समूह द्वारा वहन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत में छत्तीसगढ़ देश का सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत कोयला उत्पादित करता है। ऐसे में, भारी वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षित चालकों के लिए रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं, किंतु उन्हें प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं की आज भी कमी है। ऐसे में, अदाणी समूह की यह पहल ग्रामीण युवा, परिवहन और खनन उद्योग के लिए लाभदायी होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों को व्यावसायिक दक्षता प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए रेखांकित किया गया है।

शुभारंभ समारोह में अहमदाबाद से अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर – कोल माइनिंग श्री मनोज कुमार शाही ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी उपस्थिति दी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख श्री राम द्विवेदी, तालाबीरा क्लस्टर के चीफ श्री नवल शर्मा, अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के श्री रवि रेमी, तमनार क्लस्टर के सीएसआर प्रमुख श्री मनीष शुक्ला, आईडीटीआर के संयुक्त निदेशक श्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

समारोह में श्री मनोज कुमार शाही ने कहा, “अदाणी समूह अपने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत में खनन उद्योगों के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार सृजित हो रहे हैं। इनमें खासकर खनन की मशीनों और भारी वाहनों, जिनकी लागत करोड़ों में है, को चलाने दक्ष युवाओं की जरूरत है। अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन की यह पहल गाँवों के युवाओं को कौशल विकास के साथ-साथ इन उद्योगों में आसानी से रोजगार उपलब्ध कराने में विशेष माध्यम साबित होगी।”

अदाणी समूह के सरगुजा क्लस्टर से आईडीटीआर, नवा रायपुर में एचईएमएम प्रशिक्षण के लिए आए जमुना प्रसाद पटेल और गिरजा प्रसाद उइके ने कहा, “हम कई वर्षों से हल्के वाहनों को चला रहे हैं, लेकिन इसमें हमें ज्यादा आय नहीं होती है। जब हमें पता चला कि खदान में भारी वाहनों को चलाने का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, तो हमने इसमें प्रवेश लिया है। खदान में भारी वाहनों को चलाने से न सिर्फ हमारी सैलरी बढ़ेगी, अपितु भविष्य में अच्छे पदों पर हमारी तरक्की भी हो सकेगी। इससे हम अपने परिवार का अच्छी प्रकार जीवन यापन सहित भरण-पोषण कर पाएंगे। हम अदाणी समूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।”

युवाओं में उत्कृष्ट कौशल विकास हेतु अदाणी समूह अपने अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के सहयोग से शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से, विशेषकर उन आदिवासी क्षेत्रों में, जो सामाजिक रूप से पिछड़े हैं और जहाँ शिक्षा तथा रोजगार के अवसर सीमित हैं, में सामाजिक परिवर्तन हेतु समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है।

Tags: 100 से अधिक युवाओं CG MP अदाणी समूह ओडिशा खदानों में दक्ष संचालन नया प्रशिक्षण अभियान मशीनों और तकनीकी वाहनों

Continue Reading

Previous: 75000 करोड़ का निवेश: जिंदल ग्रुप ने स्टील, थर्मल और सोलर पावर प्लांट के लिए छग सरकार से किया एमओयू
Next: प्रगति का आधार – नवाचार, समावेश और पहचान का एक दशक

Related Stories

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026
छग में महंगी होगी बिजली
  • छत्तीसगढ़

छग में महंगी होगी बिजली

June 1, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.