बलौदा बाजार/ छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव माता लक्ष्मी यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने रूस में एम बी बी एस की डिग्री हासिल किया।
बलौदा बाजार (एन के सी न्यूज)। रूस के यूनिवर्सिटी में छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से अखिलेश यादव ने एम बी बी एस फाइनल परीक्षा का परिणाम में उत्तीर्ण होकर अखिलेश यादव ने रूस में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। डॉक्टर की डिग्री हासिल कर एम बी बी एस की परीक्षा में स्वअनुशासन से अपनी श्रेष्ठता और मेधा को सिद्ध करने में सफल रहा और सफलता का राज निरंतर पढ़ाई को बताया है।
परीक्षा की तैयारी काफी कठिन होती है लेकिन शुरू से अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की आदत बन गई थी। जो बाद में भी काम आई। छ साल में सफल डॉक्टर बनने पर सर्वाधिक खुशी महसूस हो रही है। समय से ही हर रोज पढ़ने की आदत बन जाना । जो सफलता का आधार बनी। अखिलेश यादव का डॉक्टर की डिग्री मिलते ही जिले के यादव समाज में एवं परिवार में खुशी की लहर छा गए है ।

बधाई देने वाले मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव, श्री भगतराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नारंतक यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव , जिला सचिव श्री ओकिस यादव, श्री बिसाहू राम यादव। मनोज यादव भागीरथी, यादव संजय यादव रामस्वरूप यादव नीलकंठ यादव एवं जिला बलौदा बाजार के समस्त यादव बंधुओं।


