Skip to content
September 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • शौच लगे तो घर जाओ, गर्मी लगे तो किताब हिलाओ, बिना सुविधाओं के बस डिपो का कमरा बना सरकारी स्कूल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शौच लगे तो घर जाओ, गर्मी लगे तो किताब हिलाओ, बिना सुविधाओं के बस डिपो का कमरा बना सरकारी स्कूल

Nkc News Desk August 2, 2025

कवर्धा: ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं. योजनाओं का मकसद होता है गरीब बच्चे पढ़-लिखकर समाज, गांव और परिवार का नाम रोशन करें . वहीं मां-बाप का सपना होता है कि बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर अपने जीवन में सफल हो जाए. लेकिन सरकार की योजनाओं को उनका तंत्र ही फेल करने में जब जुटा हो तो सपने टूटने लाजिमी है.ऐसा ही एक मामला कबीरधाम जिले में देखने को मिला.

डेढ़ साल से एक कमरे में स्कूल : कबीरधाम जिला मुख्यालय से लगे घुघरी अटल आवास के पास एक सरकारी स्कूल है. इस स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक 40 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. हालांकि इस स्कूल को पिछले डेढ़ साल से वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित किया जा रहा है. इसका मुख्य स्कूल 2 किलोमीटर दूर नगर के अंदर शक्तिपारा वार्ड में संचालित हैं. दूरी के वजह से बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत ना हो इसलिए इस स्कूल को संचालित किया जा रहा है.लेकिन इस स्कूल को संचालित करने का फैसला लेने वाले अफसरों ने ये तक जानने की जहमत नहीं उठाई कि स्कूल की हालत क्या है और यहां तक बच्चे कैसे पहुंचेंगे.

शौच लगे तो घर जाओ, गर्मी लगे तो किताब हिलाओ
सिटी बस डिपो के कमरे को बनाया स्कूल : जिस जगह पर स्कूल संचालित किया जा रहा है वहां पहले सीटी बस डिपो था.लेकिन अब यहां पर सिटी बस का संचालन बंद है.इसलिए जो भवन था वो खंडहर में बदल चुका है. सिर्फ कबाड़ में तब्दील हो चुकी बसें ही यहां पर खड़ी हैं. इसी भवन के एक कमरे में पहली से पांचवीं तक कक्षाएं संचालित की जा रहीं हैं.इस काम चलाउ भवन में ना तो शौचालय है, ना बिजली और ना ही पीने के पानी की व्यवस्था.

शौच लगे तो घर जाओ, गर्मी लगे तो किताब हिलाओ : बच्चों को यदि प्यास लगती है तो पाइप लाइन की लीकेज से रिसने वाले पानी को अपने हथेलियों में इकट्ठा करके प्यास बुझाते हैं.जिन बच्चों को शौच लगती है तो स्कूल की पढ़ाई छोड़कर उन्हें अपने घर जाना होता है. भीषण गर्मी से बेहाल बच्चे पढ़ाई के दौरान अपनी किताबों को पंखा बनाकर थोड़ी राहत की हवा खुद से लेते हैं.इतना सब तो ठीक है,लेकिन स्कूल के आसपास इतने पेड़ पौधे और जंगल है कि सांप बिच्छू का खतरा हर समय मंडराते रहता है. बच्चों का कहना है कि स्कूल में बहुत गर्मी लगता है शौच के लिए घर जाना पड़ता है. स्कूल कमरे में लगा दरवाजा भी टूट गया है. जिसके कारण बहुत समस्या होती है, टीचर को बोलने पर भी कोई व्यवस्था नही होती.

जब हमने शिक्षकों से स्कूल की दुर्दशा पर बात की तो उन्होंने बताया स्कूल में ना तो बच्चों और शिक्षकों के लिए शौचालय की व्यवस्था है और ना ही बच्चों के खेलने कुदने के लिए जगह. बस इस एक कमरे में बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार अलग दिशाओं में बैठाकर पढ़ाया जाता है.

सांप-बिच्छू आए दिन निकलते हैं. सामने कबाड़नुमा बस पत्थर के सहारे खड़ा हुआ है. जहां बच्चे खेलते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. कैंपस में अंदर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है.नशाखोरी करते हैं मना करने पर विवाद करने लगते हैं. कई बार उच्चाधिकारियों को स्थिति को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया – शिक्षक

मामले को लेकर जब हमने जिला शिक्षा अधिकारी एफआर वर्मा से बात कि तो उन्होंने जल्द ही भवन का इंतजाम करने की बात कही है.

आप लोगों के माध्यम से मुझे इस संबंध में जानकारी हुई है. मैं पता किया हूं उसका मुख्य स्कूल शक्ति पारा वार्ड में संचालित हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संचालित किया जा रहा है. हम शासन को नई स्कूल भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे ताकि बच्चों को अच्छी व्यवस्था वाला स्कूल भवन मिल सके- एफआर वर्मा, डीईओ

ईटीवी भारत की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारों ने नए भवन की बात कही है. लेकिन क्या बच्चों को वक्त पर नया भवन मिलेगा,ये अब भी एक बड़ा सवाल है.क्योंकि जिस प्रस्ताव को बनाकर भेजने की बात जिम्मेदार अधिकारी ने कही है,वो प्रस्ताव भी इसी सिस्टम से होकर गुजरेगा.

Tags: गर्मी लगे तो किताब हिलाओ बिना सुविधाओं के बस डिपो का कमरा बना सरकारी स्कूल शौच लगे तो घर जाओ

Post navigation

Previous कृषि-डेयरी क्षेत्रों के लिए अमेरिका को रियायत देने को तैयार नहीं भारत, कहां फंसा पेंच?
Next प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री साय

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.