- अमर, अजय, मूणत और धर्मजीत को भी मौका
रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिलों के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में झंडा फहाराएंगे। बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा कवर्धा में मुख्य अतिथि होंगे। बाकी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों या फिर उनके गृह जिलों के इलाकों में चीफ गेस्ट बनाया गया है।

आधा दर्जन से अधिक विधायक-
इस बार सांसदों के साथ ही आधा दर्जन से अधिक विधायकों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है। इनमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत शामिल हैं। इनके अलावा बस्तर विधायक किरण सिंहदेव और तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह को भी जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया है।
