Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • हाथियों के कुनबे की खूबसूरत तस्वीर, बड़ों की परछाईं में आराम फर्मा रहे नन्हें एलिफेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाथियों के कुनबे की खूबसूरत तस्वीर, बड़ों की परछाईं में आराम फर्मा रहे नन्हें एलिफेंट

Nkc News Desk August 27, 2025

कोरबा: हाथियों की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. कटघोरा वनमंडल जो कि अब धीरे-धीरे हाथियों का स्थायी रहवास बन चुका है, वहां फिलहाल 52 हाथियों का दल अलग-अलग समूह में विचरण कर रहा है. हाथी एक ऐसा जानवर है जिसे सामाजिक समझा जाता है. जो अपने पूरे परिवार के साथ जंगल में विचरण करते हैं. हाथियों के एक ऐसे ही परिवार की तस्वीर कटघोरा वन मंडल के कोरबी रेंज से सामने आई है. जिसे वन विभाग के रेंजर अभिषेक दुबे ने अपने कमरे में कैद किया. वीडियो में हाथियों का एक परिवार नजर आ रहा है. वह अपनी कान और सूंड हिलाते हुए एक स्थान पर ठहरे हुए हैं.

परिवार के बड़े सदस्यों की परछाई में नीचे बेबी एलिफेंट आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाथियों का यह परिवार बेहद आकर्षक और हृष्ट पुष्ट दिखाई दे रहा है. जो कोरबा के जंगलों की समृद्ध जैव विविधता का भी एक प्रमाण है.

हाथियों के दल में 14 बेबी एलिफेंट : वन विभाग कटघोरा से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल में इस समय 52 हाथी विचरण कर रहे हैं. हाथियों का यह दल इस समय और खास इसलिए भी है क्योंकि इस दल में लगभग 14 बेबी एलिफेंट शामिल है. इनकी उम्र अलग-अलग है.

हाथी भोजन और पानी की तलाश में लगातार जंगल में विचरण करते हैं. वो जहां-जहां से भी जाते हैं, जंगलों को और घना और विस्तार देते हुए जाते हैं. वन विशेषज्ञों के अनुसार हाथी जहां भी रहते हैं. वहां के वन बेहद समृद्ध रहते हैं. इन्हें विचरण करने के लिए भी बड़े वनों की आवश्यकता होती है. जो फिलहाल कोरबा में मौजूद है.

वर्तमान में जब हाथियों के दल में बेबी एलिफेंट अधिक संख्या में शामिल है. तब वह अधिक आक्रामक भी हो जाते हैं. हाथी अपने परिवार के नन्हे सदस्यों की सुरक्षा को लेकर बेहद सजग रहते हैं. इसलिए कई बार वह बेहद आक्रामक भी प्रतीत होते हैं. हालांकि हाथी हमला तभी करते हैं, जब उन्हें खुद पर खतरा महसूस होता है. हाथियों की गिनती सबसे समझदार और सामाजिक जानवरों में होती है. जंगलों को बचाए रखने के लिए वह पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

छत्तीसगढ़ में फिलहाल 350 हाथी : पूरे छत्तीसगढ़ में वर्तमान में फिलहाल हाथियों की कुल संख्या लगभग 350 है. इनकी जनसंख्या में वृद्धि की रफ्तार बेहद धीमी है. इसलिए यह उतनी तादात में बढ़ नहीं रहे हैं. हाल फिलहाल में कोरबा में नन्हे एलीफेंट और एक वयस्क एलीफेंट की भी मौत हो गई थी. जो बेहद चिंता का कारण है, जानकारों ने ऐसी घटनाओं को रोकने पर मंथन करने की सलाह दी है. वयस्क की मौत करंट लगने से हुई थी. इस मामले में ग्रामीणों की गिरफ्तारी भी हुई है.

लगातार ट्रैक कर रहे हाथियों की लोकेशन : कटघोरा वन मंडल में ड्रोन और अन्य तकनीक से हाथियों के लोकेशन को लगातार ट्रैक किया जा रहा है. हाथी किस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं. इसकी जानकारी वन विभाग के मैदानी कर्मचारी ग्रामीणों को देते हैं, वर्तमान में खेतों में धान की फसल लहलहा रही है. इसकी खुशबू से आकर्षित होकर भी हाथी धान के फसलों के करीब आते हैं. ऐसे में हाथी मानव द्वंद की परिस्थितियां निर्मित होती है, किसान भी अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. इस समय वन विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. हाथी मानव द्वंद्व को रोकना, किसानो की फसल के साथ हाथियों को भी सुरक्षा प्रदान करना वन विभाग का सबसे प्रमुख कर्तव्य बन जाता है.

Tags: कोरबा बड़ों की परछाईं में आराम फर्मा रहे नन्हें एलिफेंट हाथियों के कुनबे

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में फैल रहा नकली कृषि दवाओं कारोबार: एक लीटर में 10 बूंद कैमिकल और बन गया एक लीटर कीटनाशक दवाई
Next: महाराजा चक्रधर की याद में आज से शुरू होगा भव्य चक्रधर समारोह

Related Stories

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026

Recent Posts

  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.