रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, केदार कश्यप से मेरी बात हुई है, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए बिना मुद्दे के भ्रम फैला रही है। मुद्दाविहीन कांग्रेस गलत बयानबाजी कर रही है।

