Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 7वीं बैठक में शामिल हुए अमर पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 7वीं बैठक में शामिल हुए अमर पारवानी

Nkc News Desk October 10, 2025

“विकसित भारत – विकसित व्यापार” के संकल्प के साथ संपन्न हुई बैठक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (NTWB) की 7वीं बोर्ड बैठक 9 अक्टूबर 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक का शुभारंभ श्री संजीव, संयुक्त सचिव (उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार) के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने चेयरमैन श्री सुनील सिंघी को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी तथा सभी बोर्ड सदस्यों के व्यापारी समुदाय के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।

श्री पारवानी ने बताया कि हाल ही में लागू हुए NeÛt Gen GST – GST 2.0 सुधारों की पूरे देशभर में सराहना हो रही है। यह सुधार 22 सितंबर 2025 से प्रभावी हुए, जिनके लागू होने के पश्चात “GST बचत उत्सव” देशभर में मनाया गया। यह उत्सव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों के आभार और उत्साह का प्रतीक है, जिनके परिवर्तनकारी सुधारों से उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि नए GST 2.0 सुधारों के परिणामस्वरूप आवश्यक व उपभोक्ता वस्तुएँ और अधिक किफायती हो गई हैं –

छोटे कार खरीदारों को लगभग ₹70,000 तक की बचत,
स्टेशनरी, वस्त्र, जूते और दवाइयों पर GSTमें 7-12 प्रतिशत की कमी,
स्वास्थ्य और जीवन बीमा नीतियाँ अब पूरी तरह GST मुक्त, जिससे 18 प्रतिशत तक की बचत,
ट्रैक्टर पर GST दर 12-18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, जिससे लगभग ₹40,000 की बचत संभव हुई है।

कुल मिलाकर, 375 वस्तुओं – जिनमें किराना, कृषि उपकरण, वस्त्र, दवाइयाँ और वाहन शामिल हैं – पर कर में कमी से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

बैठक का एक प्रमुख विषय ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल रहा। इस दौरान “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है” पोस्टर का विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के संदेश – “स्थानीय को वैश्विक बनाओ” – को जन-जन तक पहुंचाना है। बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस अभियान को देशभर में व्यापक रूप से प्रसारित करने का संकल्प लिया ।

श्री पारवानी ने यह भी बताया कि व्यापार संघों और सदस्यों से प्राप्त सुझावों व प्रस्तुतियों को संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आगे की कार्रवाई हेतु भेजा गया है। साथ ही, उन्होंने खुदरा व व्यापारिक क्षेत्र के लिए चल रही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनकी पहुँच बढ़ाने के लिए नए सुझाव आमंत्रित किए।

Tags: 7वीं बैठक अमर पारवानी राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड

Continue Reading

Previous: 3286 रुपए में धान खरीदी की मांग पर मंत्री कश्यप की कांग्रेस को नसीहत, कहा- जहां सरकार है, वहां जाकर बांटे ज्ञान…
Next: अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ जमीन से हटाया कब्जा…

Related Stories

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026

Recent Posts

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.