रायपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्कल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन 2025 का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजित एंटरप्राइज कस्टमर मीट में कई प्रमुख विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में BSNL ने 4G मोबाइल सेवा लॉन्च के साथ नई डिजिटल सेवाओं की घोषणा भी की गई।

मुख्य महाप्रबंधक वी के छबलानी ने बताया कि 2022-23 की तुलना में 2024-25 में राजस्व लगभग दोगुना बढ़ा है। महाप्रबंधक (विपणन) भूमिका गुप्ता ने वेलकम स्पीच में कहा कि संगठन अब डिजिटल इंडिया के विज़न के अनुरूप अपनी सेवाओं को और आधुनिक बना रहा है।
Also Read – CM Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में राज्य सुशासन की दिशा में निरंतर आगे, मजदूरों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता, अटल…
विभिन्न संस्थानों जैसे रेलवे, वायु सेना, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों ने बीएसएनएल सेवाओं की गुणवत्ता और निरंतरता की सराहना की। कार्यक्रम में BSNL ने Campus Wi-Fi, Managed LAN, Secured Lease Line, Captive 5G Network और SIP Trunk जैसी उन्नत सेवाओं का परिचय दिया, जो होटल, कॉरपोरेट और सरकारी संगठनों के लिए उपयोगी हैं।
समापन सत्र में प्रधान महाप्रबंधक रायपुर तोषक कुमार मरकाम ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में BSNL टीम ने 25 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न गर्व और उत्साह के साथ मनाया।
