Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी समूह में अमेरिकी निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी; DBS बैंक और राबोबैंक सहित कई फर्मों ने लगाए अरबों
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अदाणी समूह में अमेरिकी निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी; DBS बैंक और राबोबैंक सहित कई फर्मों ने लगाए अरबों

Nkc News Desk October 27, 2025

नई दिल्ली. अदाणी समूह में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का निवेश सुर्खियों में है। लेकिन हाल के आंकड़े दिखाते हैं कि अरबपति गौतम अदाणी की कंपनियों में सबसे बड़े निवेश एलआईसी से नहीं, बल्कि प्रमुख अमेरिकी और वैश्विक बीमा कंपनियों से आए हैं।

जून 2025 में एलआईसी ने अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 57 करोड़ डॉलर यानी करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके एक महीने बाद अमेरिका की एथेन इंश्योरेंस ने अदाणी के मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में 6,650 करोड़ रुपये (75 करोड़ डॉलर) का कर्ज निवेश किया। इस निवेश में कई बड़ी विदेशी बीमा कंपनियां भी शामिल थीं। एथेन की मूल कंपनी अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने 23 जून को बताया था कि उसके प्रबंधित फंड, सहयोगी और अन्य निवेशकों ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के लिए 75 करोड़ डॉलर का निवेश पूरा किया है। यह अपोलो की तरफ से मुंबई एयरपोर्ट के लिए दूसरी बड़ी फंडिंग थी।
विज्ञापन

समूह में कई विदेशी कंपनियों का निवेश
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने डीबीएस बैंक, डीजेड बैंक, राबोबैंक और बैंक सिनोपैक कंपनी लिमिटेड समेत कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों से करीब 25 करोड़ डॉलर का कर्ज जुटाया है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की अगस्त की रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी समूह ने साल की पहली छमाही में अपनी बंदरगाह, नवीकरणीय ऊर्जा, मुख्य कंपनी और बिजली पारेषण इकाइयों के लिए कुल मिलाकर 10 अरब डॉलर से ज्यादा के नए कर्ज समझौते किए हैं।

वैश्विक बीमा कंपनियों का निवेश क्यों?
अदाणी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगेशिंदर सिंह ने अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट का वित्त पर लिखना वैसा ही है, जैसे मैं और जेफ बेजोस बाल झड़ने की समस्या पर सलाह दें। विश्लेषकों का कहना है कि दुनियाभर की बीमा कंपनियां स्थिर मुनाफे के कारण तेजी से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश कर रही हैं। अदाणी समूह के नेतृत्व में भारत का तेजी से बढ़ता बुनियादी ढांचा क्षेत्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निवेशकों की गहरी दिलचस्पी आकर्षित कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के बाद चर्चा में एलआईसी
वॉशिंगटन पोस्ट की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि वैश्विक निवेशकों की झिझक के बीच सरकारी अधिकारियों ने एलआईसी के निवेश फैसलों पर असर डाला। इस रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह में एलआईसी का निवेश चर्चा में आ गया। शनिवार को एलआईसी ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अदाणी समूह की कंपनियों में उसका निवेश पूरी तरह स्वतंत्र रूप से किया गया है। सभी फैसले निदेशक मंडल की मंजूरी और गहन जांच-पड़ताल के बाद लिए गए। एलआईसी के पूर्व चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने भी कहा कि सरकार कभी भी एलआईसी के निवेश फैसलों में न तो सीधे और न ही परोक्ष रूप से दखल देती है।

अदाणी एलआईसी की सबसे बड़ी होल्डिंग नहीं
एलआईसी ने पिछले कुछ वर्षों में सभी निवेश फैसले जांच और बुनियादी तथ्यों के आधार पर किए हैं। एलआईसी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी अदाणी समूह में नहीं, बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और टाटा समूह में है। एलआईसी के पास अदाणी समूह के करीब 4 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में 6.94 प्रतिशत, आईटीसी लिमिटेड में 15.86 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 4.89 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 9.59 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एलआईसी के पास टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 5.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 5.7 लाख करोड़ रुपये है।

Tags: अदाणी समूह अमेरिकी निवेशकों बड़ी हिस्सेदारी; DBS बैंक राबोबैंक

Continue Reading

Previous: रायपुर नगर निगम को 100 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मिली अनुमति, आदेश जारी…
Next: ओलंपिक में शामिल हुए नक्सल खिलाड़ी!

Related Stories

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026

Recent Posts

  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026
अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया

July 19, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों ने बताया-हालत स्थिर
  • रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • अबूझमाड़ के कोहकापार में खुला पहला स्कूल, नदी-नाले, पहाड़ और जंगल पार कर कलेक्टर पहुंचीं, बच्चों को पढ़ाया
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.