रायपुर: छत्तीसगढ़ अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. कृषि मंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता रामविचार नेतान ने कहा, छत्तीसगढ़ विकार के क्षेत्र में बड़ी कहानी लिखने को तैयार है. केंद्र सरकार से मिली सौगातों को लेकर रामविचार नेताम ने कहा कि खुशी की बात है कि विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर हमें आज पीएम के हाथों सौगात मिली है.

”छत्तीसगढ़ बनेगा दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल”: कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा की पूरे प्रदेश के लोगों में उत्साह है और लोगों का यह उत्साह आज राज्य उत्सव में देखने को मिला है. प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन किया है. पीएम ने छत्तीसगढ़ को कई सौगाते दी हैं. राज्य बनने के बाद से हमारा छत्तीसगढ़ लगातार आगे बढ़ता जा रहा है. रजत जयंती वर्ष पर खुद पीएम यहां आए हैं ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है. पीएम के संबोधन से हमें नई ऊर्जा मिली है. हम नए उत्साह और ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ के विकास का काम करेंगे.
नेताम ने बताया अपने ड्रेस का महत्व: राज्योत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम जिस परिधान को पहन करके आए थे उसी तरह का कपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान भी पहना था. इस संबंध में जब रामविचार नेताम से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस परिधान को पहने थे वह हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कहा कि हम आदिवासी जनजाति परिवार से आते हैं और अपने परिधान को अगर हम नहीं पहनेंगे तो लोग भूल जाएंगे, उसको भी हमें बचाना है.
छत्तीसगढ़ का विकास सबसे जरुरी: कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि विकास हो लेकिन अपनी संस्कृति को संवार कर रखना भी जरुरी है. छत्तीसगढ़ का आने वाला 26वां साल हम लोगों के लिए और बेहतर होगा. नेताम ने कहा कि प्रदेश के जनमानस में अपेक्षा के अनुरूप और बेहतर कैसे हो सकता है यह चुनौतियां हैं और उन चुनौतियों के आधार पर हम काम करेंगे. नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे ले जाने का संकल्प हम सबने लिया है.
