रायपुर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा देश भर में चलाए जा रहे पत्रकार सुरक्षा एवं अधिकार जागरूकता अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले में कलेक्टर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार यादव ने बताया कि यह मुहिम राष्ट्रीय अध्यक्ष डी राकेश यादव के निर्देशानुसार पूरे भारत के सभी प्रदेशों में एक साथ चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पत्रकारों पर हो रहे हमले, उत्पीड़न और बिना जांच एफआइआर दर्ज करने की घटनाएं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर गंभीर आघात हैं। ज्ञापन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार यादव ने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर दस सूत्रीय मांगें प्रस्तुत की हैं। इनमें प्रमुख हैंः किसी भी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज करने से पहले स्वतंत्र जांच की व्यवस्था हो, पत्रकारों से संबंधित मामलों की जांच केवल डीएसपी रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा की जाए, प्रत्येक जिले में पत्रकार सुरक्षा निगरानी समिति गठित की जाए
نपत्रकारों की सुरक्षा, आकस्मिक सहायता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए “पत्रकार संरक्षण कोष” का गठन किया जाए।
पत्रकारों पर दर्ज सभी प्रकरणों की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय पत्रकार–पुलिस समिति बनाई जाए।
महिला पत्रकारों के लिए अलग सुरक्षा प्रकोष्ठ गठित किया जाए ताकि उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो।
किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा समाचार दबाने, विज्ञापन रोकने या खबर हटवाने जैसे दबाव की घटनाओं की जांच हेतु विशेष प्रकोष्ठ गठित किया जाए।
पत्रकारों पर हमलों के प्रकरणों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि शीघ्र न्याय मिल सके।








